Will be fined : जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय द्वारा निर्देश खाली प्लॉटो में कूड़ा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना ?

जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय द्वारा नगर पालिका परिषद पिलखुवा के वार्ड नंबर 15 लखपत सिंह की मड़ैया का किया गया निरीक्षण
खाली प्लॉटो में कूड़ा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिलखुवा को दिए निर्देश, खाली पड़े प्लॉटो की चार दिवारी करने हेतु संबंधित प्लॉट मालिको को दे नोटिस: जिलाधिकारी

- हापुड़:- आज जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय के द्वारा नगर पालिका परिषद पिलखुवा के वार्ड नंबर–15 लखपत सिंह की मड़ैया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने स्थानीय लोगों से साफ– सफाई, विद्युत आपूर्ति , पेयजल एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली। स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि पानी एवं विद्युत की आपूर्ति समय से हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाली प्लाटों में कूड़ा पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी को कूड़ा हटवाने के निर्देश दिए गए तथा खाली प्लॉट पर नगर पालिका का बोर्ड लगा दिया जाए जिससे कोई भी व्यक्ति यहां पर कूड़ा ना डालें।
- उन्होंने 15 दिन के अंदर प्लॉट मालिक से नोटिस द्वारा चार दिवारी कराने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने खाली प्लॉट में कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना लगाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिलखुआ को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी धौलाना , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिलखुवा, सभासद एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं