Connection : श्रीगंगानगर में पेयजल गुणवत्ता पर सख्ती, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को तुरंत मिलेंगे पानी के कनेक्शन ?

Connection : श्रीगंगानगर में पेयजल गुणवत्ता पर सख्ती, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को तुरंत मिलेंगे पानी के कनेक्शन ?
Connection : श्रीगंगानगर में पेयजल गुणवत्ता पर सख्ती, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को तुरंत मिलेंगे पानी के कनेक्शन ?

श्रीगंगानगर।

आमजन को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उनकी अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें पेयजल व्यवस्था, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

अमानक पानी मिलने पर दोबारा लें नमूने जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर पानी के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जाए। जिन स्थानों पर पानी के नमूने अमानक पाए जाते हैं, वहां पानी की गुणवत्ता सुधारने के बाद दोबारा नमूने लिए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल कनेक्शन नहीं हैं, वहां तुरंत कनेक्शन जारी किए जाएं, ताकि संबंधित संस्थानों को पेयजल के लिए परेशानी न हो।
हर घर जल प्रमाणीकरण शत-प्रतिशत कराने के निर्देश
कलक्टर ने हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का विवरण आईएमआईएस पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है, उन्हें प्राथमिकता से अपलोड किया जाए। पंचायती राज आम चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही जल अर्पण कार्यक्रम शुरू करने और मुख्यालय से प्राप्त निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन करने के निर्देश भी दिए।

Connection : श्रीगंगानगर में पेयजल गुणवत्ता पर सख्ती, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को तुरंत मिलेंगे पानी के कनेक्शन ?
Connection : श्रीगंगानगर में पेयजल गुणवत्ता पर सख्ती, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को तुरंत मिलेंगे पानी के कनेक्शन ?

जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 की समीक्षा
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा 100 प्रतिशत हर घर जल प्रमाणीकरण, जल सेवा आकलन, सुजलाम भारत आईडी निर्माण, जल गुणवत्ता निगरानी और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर चर्चा हुई। अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत और प्रगतिरत योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जल बंधु एप की दी जानकारी

बैठक में एनआईसी की ओर से जल बंधु एप के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। एसई मॉनिटरिंग मोहनलाल अरोड़ा ने जिले की पेयजल व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट रखी।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक प्रथम प्रशोतम लाल, अधिशासी अभियंता मोनिंदरजीत सिंह, प्रकाश चौधरी, राकेश बिश्नोई, पराग स्वामी, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक हरविंदर सिंह, कपिल शर्मा सहित विभाग के सहायक अभियंता और जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़ ?

मुजफ्फरनगर। जनपद में किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *