Financial assistance : झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा ?

झुंझुनूं ।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में झुलस गए हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राजस्थान के झुंझुनूं में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हो। जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।” इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

Financial assistance : झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा ?
Financial assistance : झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा ?

वहीं, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ”झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान व घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सड़क निर्माण के दौरान बजरी मिलाने वाली एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में बिजली का करंट फैल गया, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। मृतक मंडावरा और छापोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, पांच घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं।
उदयपुरवाटी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रामपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मशीन के हाईवोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आने से मजदूरों को करंट लग गया। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Crowd : वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस की ऐतिहासिक भागीदारी, प्रदेशभर से उमड़ा युवाओं का हुजूम ?

Crowd : वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस की ऐतिहासिक भागीदारी, प्रदेशभर से उमड़ा युवाओं का हुजूम ?

गुरुग्राम रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *