Bhajanlal Sharma : कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान : भजनलाल शर्मा ?

Bhajanlal Sharma : कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान : भजनलाल शर्मा ?
Bhajanlal Sharma : कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान : भजनलाल शर्मा ?

नई दिल्ली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की परिवारवाद की राजनीति, संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों, देश की संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति कांग्रेस नेताओं के दृष्टिकोण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजस्थान में विकास एवं ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही प्रगति को लेकर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है। कांग्रेस के स्वयं के लोग ही अब उसे नहीं चाहते। वे कहते हैं कि 70 साल बाद भी हमारा नंबर नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेताओं की नाराजगी और बेचैनी का कारण सत्ता नहीं मिलना है। कुर्सी की तिलमिलाहट के कारण वे परेशान हैं और अभी उनको और बहुत दिनों तक विपक्ष में ही रहना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस की दोहरी नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां वे चुनाव जीतते हैं, वहां ईवीएम सही है और जहां चुनाव हारते हैं, वहां ईवीएम खराब है। उन्होंने संवैधानिक एवं स्वतंत्र संस्थाओं पर लगातार आरोप लगाने की कांग्रेस की प्रवृत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में कांग्रेस ने सेना पर आरोप लगाए।

Bhajanlal Sharma : कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान : भजनलाल शर्मा ?
Bhajanlal Sharma : कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान : भजनलाल शर्मा ?

अब चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं, न्यायालय पर आरोप लगाते हैं। ऐसी कौन-सी संस्था है, जिस पर इन्होंने आरोप नहीं लगाया है?
मुख्यमंत्री ने देश की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक स्थलों को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने देश की संस्कृति पर हमेशा उंगली उठाई है। देश की महान संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों का सम्मान सर्वोपरि है। कांग्रेस को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। हमारे महापुरुषों के सम्मान के बारे में इनको सोचना चाहिए और जब तक ये ऐसा नहीं सोचेंगे, कांग्रेस की दुर्गति और ज्यादा होगी।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान में ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही प्रगति और सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले वर्ष 2027 में प्रदेश के सभी जिलों के किसानों को दिन में बिजली देंगे। प्रदेश के 27 जिलों में दिन में बिजली देना प्रारंभ भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को हम पूरी बिजली देंगे और उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाएंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिस तरह से देश का विकास हुआ है, उसी तरह राजस्थान भी ऊर्जा के क्षेत्र में और ऊंचाइयों को छुएगा। राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Bangladesh-Nepal : 'ये भारत है, बांग्लादेश-नेपाल नहीं, गलतफहमी न पालें', कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष को दिया करारा जवाब ?

Bangladesh-Nepal : ‘ये भारत है, बांग्लादेश-नेपाल नहीं, गलतफहमी न पालें’, कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष को दिया करारा जवाब ?

गुरदासपुर । केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *