
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,
- हापुड़ दिनांक 04/11/202 माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा के द्वारा आज गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 स्थल पर किया गया भूमि पूजन एवं गंगा आरती सभी अधिकारीगण अपनी-अपनी जिम्मेदारियां को धैर्य पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से कराए संपन्न: मंडलायुक्त
- हापुड़ आज माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी श्री संदीप कुमार एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशुपाल सिंह के द्वारा गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर पहुंच कर गंगा मेले के सफल आयोजन हेतु भूमि पूजन व गंगा मैया की आरती की गई। इसके उपरांत गढ़ गंगा घाट पर उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेले 2026 को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न कराने हेतु मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी, डी आई जी मेरठ जोन कला निधि नैथानी , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने मेले से संबंधित सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि गढ़ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मेले के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए इसके लिए समय से ही सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से उनकी कार्य प्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं ठेकेदारों को विशेष निर्देश दिए कि इस बार मेले में स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए कि
- मेले के सभी रूटों का समय से ही भ्रमण कर लिया जाए जिससे आपात स्थिति होने पर समय से ही उस पर नियंत्रण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट को आपस में समन्वय बनाकर इस बार भैंसा दौड़ करने वालों पर विशेष नजर रखते हुए उसे प्रतिबंध कराना सुनिश्चित करे l
- इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए की कार्तिक पूर्णिमा मेले के आगमन से पूर्व सभी अधिकारी मेले का भ्रमण कर मेले की जानकारी प्राप्त कर ले, जहां पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो उसको समय रहते ही पूर्ण कर लिया जाए जिससे मेले के दौरान अव्यवस्था ना होने पाए। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए घाटों के किनारे समय से ही बैरिकेडिंग करना सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मेले में इस बार वॉच टावर की ऊंचाई अधिक रखने तथा प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिला अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह मेला पौराणिक तथा धार्मिक है। इसे धैर्य पूर्ण एवं श्रद्धा भावनाओं के साथ सकुशल संपन्न करने में सहयोग करें l मेले में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर समय से ही अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए।
भूमि पूजन के दौरान उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्र अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्य कर्ता सहित मेले से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं