National General Secretary : नगर के आनंद सिंह बने सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव ?

National General Secretary : नगर के आनंद सिंह बने सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव
National General Secretary : नगर के आनंद सिंह बने सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव

लखनऊ /कानपुर

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ से आज एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन विस्तार के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। सूची में सबसे अहम नाम कानपुर नगर के युवा नेता आनंद सिंह का है, जिन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आनंद सिंह की नियुक्ति के साथ ही पार्टी के युवा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • पत्र जारी होते ही लखनऊ सहित कानपुर नगर, बलिया, वाराणसी, गोंडा, बस्ती और लखीमपुर खीरी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविन्द राजभर ने कहा कि आनंद सिंह लंबे समय से पार्टी के समर्पित और निष्ठावान सिपाही रहे हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम किया है। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं में पकड़ को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा मंच पूरे प्रदेश में और अधिक सशक्त होगा।
National General Secretary : नगर के आनंद सिंह बने सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव
National General Secretary : नगर के आनंद सिंह बने सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी वंचितों, पिछड़ों और युवाओं की पार्टी है। आनंद सिंह जैसे युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। हमें युवाओं को आगे लाना है और महाराजा सुहेलदेव जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है। आनंद सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर हमने युवाओं को संदेश दिया है कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी में हमेशा सम्मान मिलेगा। नियुक्ति के बाद आनंद सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण है।
  • मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द राजभर जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर इतना बड़ा भरोसा जताया। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि युवा मंच को बूथ स्तर तक मजबूत करूंगा और 2027 के लक्ष्य के लिए जी-जान से काम करूंगा। यह पद नहीं, मेरे लिए जिम्मेदारी है। बताते चलें कि आनंद सिंह के साथ-साथ पंकज शर्मा को राष्ट्रीय सचिव, अमरेश पाठक को प्रदेश प्रवक्ता, डॉ. प्रीती उपाध्याय को प्रदेश संगठन प्रभारी महिला मंच, त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल सहित कुल 9 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dismissed : सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज ?

Dismissed : सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज ?

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *