Chakravarti : पुतले तो फूंक डाले लेकिन मन का रावण मरा नहीं है:वरिष्ठ कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती ?

Chakravarti : पुतले तो फूंक डाले लेकिन मन का रावण मरा नहीं है:वरिष्ठ कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती
Chakravarti : पुतले तो फूंक डाले लेकिन मन का रावण मरा नहीं है:वरिष्ठ कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती

“रावण अभी मरा नहीं है कवियों ने किया शंखनाद श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद बरेली के तत्पावधान में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन…!”

पिलखुवा,अयोध्याधाम बरेली। श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम की बरेली इकाई के तत्वाधान में सोमवार 26 अक्टूबर सायं 5बजे गूगल मीट पर सरस ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। अलका गुप्ता की सस्वर सरस्वती वंदना के उपरांत कवि कवयित्रियों ने अलग-अलग विधाओं में अपनी उत्कृष्ट रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। गोष्ठी का विषय था-रावण अभी मरा नहीं है। अधिकांश कवि- कवयित्रियों ने इस विषय को अपनी कविताओं में अत्यधिक प्रभावशाली ढंग से उठाया और हर साल विजयादशमी पर रावण का पुतला दहन कर कर्तव्य की इतिश्री समझ लेने के बजाय हर मानव के अंदर बसे पाप-अनाचार के रावण को मारने का प्रयत्न करने का बड़ा संदेश दिया।

Chakravarti : पुतले तो फूंक डाले लेकिन मन का रावण मरा नहीं है:वरिष्ठ कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती
Chakravarti : पुतले तो फूंक डाले लेकिन मन का रावण मरा नहीं है:वरिष्ठ कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती

गोष्ठी के मुख्य अतिथि रहे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल” चक्रवर्ती ” आज के चयनित विषय पर प्रकाश डाला।संस्था की राष्ट्रीय प्रभारी वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती बीना गोयल विशिष्ट अतिथि रहीं। सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार तथा संस्था के बरेली जिलाध्यक्ष एसके कपूर” श्री हंस’ ने किया। लगभग तीन घंटे चली ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल, बीना गोयल राष्ट्रीय प्रभारी, एस के कपूर”श्री हंस” गोष्ठी संचालक,अलका गुप्ता,गजेंद्र पाल सिंह, राजबाला ‘धैर्य’, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, कवि-पत्रकार गणेश ‘पथिक’, विश्वनि देव अग्रवाल, मनोज सक्सेना ‘मनोज’, राजकुमार अग्रवाल ‘राज’, लक्षेश्वर राजू , रंजीता नागपाल,आदि ने दिए गए विषय और भक्ति- अध्यात्म, सम-सामयिक ज्वलंत मुद्दों से जुड़े मुक्तक,गीत, सवैया छंद तथा छंदमुक्त रचनाएं आदि सुनाई और खूब तालियां बजवाईं। लक्षेश्वर राजू ने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव में सबका आभार व्यक्त किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dismissed : सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज ?

Dismissed : सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज ?

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *