
नई दिल्ली ।
- इरफान अंसारी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनौतियों के सामने बिखर जाते हैं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी संकटों के बीच भी देश के सरोकारों के लिए मजबूती से आगे बढ़ते रहे हैं। नकवी ने कांग्रेस के रिजीम चेंज वाले राग को ‘सुबह दिखकर शाम तक गायब’ हो जाने वाला बताया। इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, एक चीज मैं देखता हूं कि कुछ लोग चुनौतियों के सामने बिखर जाते हैं और कुछ लोग चुनौतियों के सामने निखर जाते हैं।
- नरेंद्र मोदी इसी तरह के संकटों और कंटकों के बीच लगातार मजबूती के साथ राष्ट्र के सरोकारों और देश के लोगों के सरोकारों के प्रति समर्पित भाव से आगे बढ़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो तूफानों में बढ़ते जा रहे हैं, वही हर दिन निखरते जा रहे हैं। जो लोग यह समझते हैं कि अराजकता और अराजक तंत्र के अखाड़े में स्थिरता का नगाड़ा बजाकर कोई बहुत बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे, वे हर दिन अपने ही दांव और अपने ही पेंच में उलझते जा रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि
- कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी या कांग्रेस एंड कंपनी, इनका जो रवैया है, वह हर दिन दिखाई पड़ता है। ये तथाकथित रिजेक्टेड फैमिली के लोग, जो फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स हैं, उनका रिजीम चेंज का राग हर दिन नए-नए रंग और नए रूप में दिखाई पड़ता है। एक दिन सुबह दिखाई पड़ता है और शाम तक गायब हो जाता है।
- मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दूसरी तरफ, कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि इससे दूर रहें, क्योंकि इससे दिल और दिमाग में नफरत पैदा होती है। सनातन को लेकर भी उन्होंने ऐसी बातें कहीं। दूसरी तरफ, कोच्चि को जंतर-मंतर बनाने की बात कही जा रही है कि दीपावली से पहले केरल के कोच्चि को जंतर-मंतर बना देंगे।
- उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस तरह की साजिश करने वाले लोग समय-समय पर दिखाई नहीं पड़ते। लेकिन एक बात समझ लेनी चाहिए कि आप लोकतंत्र को अराजकता के जरिए न तो नष्ट कर सकते हैं और न ही अस्थिर कर सकते हैं।
अग्निवीर योजना को लेकर सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा कि अग्निवीर के मामले को लेकर कुछ राजनीतिक पार्टियां और नेता जिस तरह की राजनीतिक अग्निवर्षा चला रहे थे, उन्हें एक बार फिर झटका लगा है। जिस तरह उन्होंने नौजवानों के अंदर भ्रम और भय पैदा करने की कोशिश की, उससे उनकी नीयत और सोच दोनों उजागर हो गई हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं