Treatment : TI दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े आरोपी की मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद तोड़ा दम, 2 दिन से चल रहा था उपचार ?

Treatment : TI दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े आरोपी की मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद तोड़ा दम, 2 दिन से चल रहा था उपचार
Treatment : TI दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े आरोपी की मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद तोड़ा दम, 2 दिन से चल रहा था उपचार

देवास। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर खातेगांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों शराब से भरे मिनी ट्रक से कुचलकर टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के मामले में अवैध शराब से जुड़े नेटवर्क के आरोपी मोहिन जायसवाल निवासी अहमदाबाद की मौत रविवार को हो गई। बताया जा रहा है कि उसे ब्रेन स्ट्रोक आया था, इसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अहमदाबाद में एसआईटी रख रही थी नजर
हत्याकांड व अवैध शराब नेटवर्क की जांच में लगी एसआईटी भी अहमदाबाद में उस पर नजर रखे हुए थी। करीब दो दिनों से मोहिन का उपचार चल रहा था। उसका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

एसडीओपी ने की मौत की पुष्टि
कन्नौद एसडीओपी और एसआईटी में शामिल आदित्य तिवारी ने मोहिन जायसवाल की मौत की पुष्टि की है। उनके अनुसार बीमारी के कारण मौत होना सामने आया है। इसके बारे में और विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Treatment : TI दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े आरोपी की मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद तोड़ा दम, 2 दिन से चल रहा था उपचार
Treatment : TI दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े आरोपी की मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद तोड़ा दम, 2 दिन से चल रहा था उपचार

यह थी घटना
1 नवंबर की रात को इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर खातेगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरे मिनी ट्रक के चालक ने चेकिंग कर रहे खातेगांव थाना टीआई गोस्वामी को कुचल दिया था और वहां से वाहन मोड़कर भाग निकला था। आगे जाकर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।

भागने की कोशिश पर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुए दोनों आरोपित
बाद में ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू व सहयोगी धीरज को गिरफ्तार करके देवास होते हुए खातेगांव ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उन्होंने भागने का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा किए गए शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों घायल हो गए थे, जिन्हें जिला अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

In Historica : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टैच्यू का किया अनावरण, अब लगेगा नाहरगढ़ के हिस्टोरिका में ?

In Historica : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टैच्यू का किया अनावरण, अब लगेगा नाहरगढ़ के हिस्टोरिका में ?

दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू का अनावरण जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *