Demand for dispatch : सांसद इमरान मसूद का पुतला फूंककर जताया आक्रोश, मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग ?

Demand for dispatch : सांसद इमरान मसूद का पुतला फूंककर जताया आक्रोश, मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग
Demand for dispatch : सांसद इमरान मसूद का पुतला फूंककर जताया आक्रोश, मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग

दीपावली को लेकर कथित टिप्पणी और वंदेमातरम के विरोध का लगाया आरोप, विजयकांत चौहान के नेतृत्व में नुमाइश कैंप में किया प्रदर्शन सहारनपुर दीपावली को लेकर सांसद इमरान मसूद की कथित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को नुमाइश कैंप में आक्रोश जताया गया। शेरे हिंद विजयकांत चौहान (भगत सिंह जूनियर) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सांसद का पुतला फूंककर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।

पुतला दहन के बाद विजयकांत चौहान ने आरोप लगाया कि सांसद इमरान मसूद लगातार हिंदुओं की धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करने वाले बयान दे रहे हैं। उन्होंने दीपावली जैसे ऐतिहासिक त्योहार को कथित तौर पर मानव जनित रोग कहने और राष्ट्रगीत वंदेमातरम का विरोध करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सभी धर्मों और समुदायों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

Demand for dispatch : सांसद इमरान मसूद का पुतला फूंककर जताया आक्रोश, मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग
Demand for dispatch : सांसद इमरान मसूद का पुतला फूंककर जताया आक्रोश, मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग

विजयकांत चौहान ने कहा कि जिन हिंदुओं ने सांसद को वोट देकर संसद तक पहुंचाया, उन्हें भी उनके बयानों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के प्रति भी आपत्तिजनक रुख अपनाते हैं और गाजा, फिलिस्तीन तथा ईरान के मुद्दों पर मुखर रहते हैं, जबकि कश्मीरी हिंदुओं और केरल तथा बंगाल में हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित रूप से आवाज नहीं उठाते।

उन्होंने राष्ट्रवादी हिंदुओं से एकजुट होने और सांसद के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की। साथ ही आगामी चुनाव में उन्हें हराने के लिए एकजुटता दिखाने का आह्वान किया।

इस मौके पर रुद्र गौरक्षा दल छुटमलपुर की अध्यक्ष सोना पंडित ने कहा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि को किसी भी धर्म के पवित्र त्योहार के प्रति ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। उन्होंने भी सांसद के बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में विजयकांत चौहान, सोना पंडित, पूर्व पार्षद अशोक राजपूत, अंकित टंडन, गगन गुंबर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

In Historica : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टैच्यू का किया अनावरण, अब लगेगा नाहरगढ़ के हिस्टोरिका में ?

In Historica : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टैच्यू का किया अनावरण, अब लगेगा नाहरगढ़ के हिस्टोरिका में ?

दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू का अनावरण जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *