Equaling the record : दीप्ति शर्मा के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, झूलन गोस्वामी के ‘ऐतिहासिक’ रिकॉर्ड की बराबरी ?

Equaling the record : दीप्ति शर्मा के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, झूलन गोस्वामी के ‘ऐतिहासिक’ रिकॉर्ड की बराबरी

Equaling the record : दीप्ति शर्मा के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, झूलन गोस्वामी के 'ऐतिहासिक' रिकॉर्ड की बराबरी
Equaling the record : दीप्ति शर्मा के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, झूलन गोस्वामी के ‘ऐतिहासिक’ रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली।

  • महिला टी20 विश्व कप में 2026 के 10वें मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराया। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इस मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल की। दीप्ति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। दीप्ति ने नीदरलैंड्स के खिलाफ एक विकेट लेने के साथ ही झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी की। दीप्ति इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 355 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। झूलन के नाम भी 355 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की गेंदबाज कैथरीन साइवर ब्रंट मौजूद हैं, जिन्होंने कुल 335 विकेट निकाले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी 332 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन 327 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर हैं।
    नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए।
Equaling the record : दीप्ति शर्मा के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, झूलन गोस्वामी के 'ऐतिहासिक' रिकॉर्ड की बराबरी
Equaling the record : दीप्ति शर्मा के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, झूलन गोस्वामी के ‘ऐतिहासिक’ रिकॉर्ड की बराबरी

टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए

  • 47 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। मंधाना ने अपनी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।
    वहीं, शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रन बनाए। शेफाली और मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 115 रन जोड़े। जेमिमा रोड्रिग्स ने 13 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, ऋचा घोष ने सिर्फ 8 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रनों का योगदान दिया। दीप्ति ने 2 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए।
    210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की पूरी टीम 114 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से बैबेट डी लीडे ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। गेंदबाजी में भारत की ओर से श्री चरणी की घूमती गेंदों का जादू खूब चला और उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, शेफाली वर्मा ने 20 रन देकर 3 विकेट झटके, तो नंदिनी शर्मा भी 2 विकेट निकालने में सफल रहीं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Crime Branch nabs suspect : नीट पेपर बेचने के नाम पर ठगी, लॉ के छात्र को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Crime Branch nabs suspect : नीट पेपर बेचने के नाम पर ठगी, लॉ के छात्र को क्राइम ब्रांच ने दबोचा ?

Crime Branch nabs suspect : नीट पेपर बेचने के नाम पर ठगी, लॉ के छात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *