
चूरू।
- चूरू जिले के निकटवर्ती गांव अलायला निवासी 20 वर्षीय बीए फाइनल की छात्रा ने तारानगर तहसील के देवगढ़ गांव निवासी 23 वर्षीय युवक के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज कर ली। शादी के बाद मंगलवार को दोनों चूरू एसपी कार्यालय पहुंचे और परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
- एसपी कार्यालय में युवती रेखा सहारण ने बताया कि करीब 4 साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान देवगढ़ निवासी अनिल से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। दोनों करीब 4 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

रेखा ने बताया कि
- करीब 5 महीने पहले उसने अपने परिजनों को अनिल से शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने घर छोड़कर शादी करने का फैसला किया। दोनों 6 नवंबर 2026 को घर से निकल गए और 7 नवंबर को हिसार स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों हिसार और चूरू के होटलों में ठहरे।
- युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से अनिल के साथ शादी की है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। उसके अनुसार, परिजन दोनों की तलाश कर रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है। इसी आशंका के चलते दोनों एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की। युवती ने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं