Young man and young woman : 4 साल की जान-पहचान के बाद घरवालों की मर्जी के खिलाफ की लव मैरिज, सुरक्षा मांगने SP कार्यालय पहुंचे युवक-युवती ?

Young man and young woman : 4 साल की जान-पहचान के बाद घरवालों की मर्जी के खिलाफ की लव मैरिज, सुरक्षा मांगने SP कार्यालय पहुंचे युवक-युवती
Young man and young woman : 4 साल की जान-पहचान के बाद घरवालों की मर्जी के खिलाफ की लव मैरिज, सुरक्षा मांगने SP कार्यालय पहुंचे युवक-युवती

चूरू।

  • चूरू जिले के निकटवर्ती गांव अलायला निवासी 20 वर्षीय बीए फाइनल की छात्रा ने तारानगर तहसील के देवगढ़ गांव निवासी 23 वर्षीय युवक के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज कर ली। शादी के बाद मंगलवार को दोनों चूरू एसपी कार्यालय पहुंचे और परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
  • एसपी कार्यालय में युवती रेखा सहारण ने बताया कि करीब 4 साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान देवगढ़ निवासी अनिल से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। दोनों करीब 4 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
Young man and young woman : 4 साल की जान-पहचान के बाद घरवालों की मर्जी के खिलाफ की लव मैरिज, सुरक्षा मांगने SP कार्यालय पहुंचे युवक-युवती
Young man and young woman : 4 साल की जान-पहचान के बाद घरवालों की मर्जी के खिलाफ की लव मैरिज, सुरक्षा मांगने SP कार्यालय पहुंचे युवक-युवती

रेखा ने बताया कि

  • करीब 5 महीने पहले उसने अपने परिजनों को अनिल से शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने घर छोड़कर शादी करने का फैसला किया। दोनों 6 नवंबर 2026 को घर से निकल गए और 7 नवंबर को हिसार स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों हिसार और चूरू के होटलों में ठहरे।
  • युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से अनिल के साथ शादी की है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। उसके अनुसार, परिजन दोनों की तलाश कर रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है। इसी आशंका के चलते दोनों एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की। युवती ने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

In Historica : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टैच्यू का किया अनावरण, अब लगेगा नाहरगढ़ के हिस्टोरिका में ?

In Historica : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टैच्यू का किया अनावरण, अब लगेगा नाहरगढ़ के हिस्टोरिका में ?

दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू का अनावरण जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *