
चेन्नई ।
- चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही वह लीग के 2027 सत्र से फ्रेंचाइजी के साथ एक नई भूमिका में नजर आएंगे और टीम के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। 45 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास ले लिया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांच आईपीएल खिताब जिताए और 200 से अधिक मैचों में टीम की कप्तानी की। पूर्व भारतीय कप्तान आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी एक टीम की 212 मैचों में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 128 मैच जीते। उनके नेतृत्व में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।
- सीएसके ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “अनगिनत जीतों, कठिन दौर और हमेशा याद रहने वाली यादों के बीच एमएस शुरू से ही हमारी यात्रा के केंद्र में रहे हैं। टीम को गौरव तक पहुंचाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने तक, धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा।”

धोनी अपने पूरे आईपीएल करियर में सीएसके के कप्तान रहे।
- केवल 2022 में कुछ मैचों के लिए रवींद्र जडेजा ने कप्तानी संभाली थी। हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उसी सीजन में धोनी ने फिर से कमान संभाल ली। इसके बाद 2024 में उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी।
सीएसके के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, “एमएस धोनी के बिना सीएसके की कल्पना नहीं की जा सकती। लगभग दो दशक तक हमने साथ-साथ सफर तय किया है, जिसमें जीत, हार और हर तरह के अनुभव शामिल रहे हैं।” - उन्होंने कहा, “हमारे रिश्ते की मजबूती का कारण भरोसा है। 2008 में मैंने जोर देकर कहा था कि धोनी सीएसके का हिस्सा बनने चाहिए। यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे फैसलों में से एक साबित हुआ। सिर्फ उनकी उपलब्धियों की वजह से नहीं बल्कि इसलिए भी कि वह एक शानदार इंसान हैं। धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे और यह टीम हमेशा उनका घर रहेगी।”
कप्तान के तौर पर शानदार सफलता के अलावा धोनी आईपीएल इतिहास के महान बल्लेबाजों में भी शामिल हैं। वह 5,314 रन के साथ सीएसके के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही, 272 मैचों के साथ वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके कई यादगार मैच फिनिश और मशहूर ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ आईपीएल के इतिहास का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
धोनी ने अपने आईपीएल करियर का समापन 278 मैचों और 5,439 रन के साथ किया। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं