Chirag Paswan : यूपी में सीट बंटवारे पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी, पहले संगठन होगा मजबूत: चिराग पासवान ?

Chirag Paswan : यूपी में सीट बंटवारे पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी, पहले संगठन होगा मजबूत: चिराग पासवान ?
Chirag Paswan : यूपी में सीट बंटवारे पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी, पहले संगठन होगा मजबूत: चिराग पासवान ?

लखनऊ ।

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना और अपनी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने और चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने के उद्देश्य से आए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश इकाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। इसके लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पार्टी नेताओं के दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। पार्टी चाहती है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में उसका मजबूत आधार तैयार हो सके।
एनडीए के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी इस विषय पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। चुनाव में अभी काफी समय है। फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने और अपनी विचारधारा तथा विजन को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने पर है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से अब तक सार्वजनिक मंचों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा, जिनके माध्यम से पार्टी के नेता सीधे लोगों के घरों तक पहुंच सकें। चुनाव नजदीक आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि गठबंधन होगा या नहीं और उसका स्वरूप क्या रहेगा।

Chirag Paswan : यूपी में सीट बंटवारे पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी, पहले संगठन होगा मजबूत: चिराग पासवान ?
Chirag Paswan : यूपी में सीट बंटवारे पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी, पहले संगठन होगा मजबूत: चिराग पासवान ?

चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन की मजबूती के सवाल पर कहा कि चुनाव में अंतिम फैसला जनता ही करती है। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन जनता के सामने अपना विजन और विचार रखते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) भी इसी दिशा में काम कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता ही तय करेगी कि वह किस दल या गठबंधन को समर्थन देना चाहती है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर दलित समुदाय को हाशिये पर रखने का आरोप लगाया। चिराग ने कहा कि इन दलों ने अनुसूचित जाति के लोगों को दबाने और बांटने की कोशिश की ताकि उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। जब दलितों के हितों की रक्षा और उन्हें राजनीतिक आवाज देने की बात आई, तब इन दलों ने अपेक्षित भूमिका नहीं निभाई।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज संविधान की बात करने वाली कांग्रेस ने अतीत में बाबा साहेब आंबेडकर को चुनाव में हराने और उनके जीवनकाल में उनका अपमान करने के प्रयास किए थे।
वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान लगातार प्रदेश में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपने समुदाय को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जो प्रयास किए थे, उन्हें आगे बढ़ाना भी पार्टी की प्राथमिकता है।
अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान के लखनऊ दौरे के दौरान प्रदेश में अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अलग-अलग जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Organization of a Mahayajna : गोपाष्टमी महोत्सव और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन ?

Organization of a Mahayajna : गोपाष्टमी महोत्सव और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन ?

दौसा। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को दौसा स्थित गो सदन में गोपाष्टमी महोत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *