Praveen Pandey : फतेहपुर की राजनीति में जवाबदेही की नई कार्यसंस्कृति लाना चाहते हैं – प्रवीण पाण्डेय ?

Praveen Pandey : फतेहपुर की राजनीति में जवाबदेही की नई कार्यसंस्कृति लाना चाहते हैं - प्रवीण पाण्डेय
Praveen Pandey : फतेहपुर की राजनीति में जवाबदेही की नई कार्यसंस्कृति लाना चाहते हैं – प्रवीण पाण्डेय

– सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनने की जताई आकांक्षा
– हर छह महीने में जनता के सामने रखेंगे कार्यों का रिपोर्ट कार्ड

फतेहपुर।

राजनीति में सेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने की सोच के साथ प्रवीण पाण्डेय ने फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनने की आकांक्षा व्यक्त की है। जनता के नाम जारी आत्मीय संवाद में उन्होंने अपनी राजनीतिक सोच, विकास की प्राथमिकताओं और जनप्रतिनिधि के रूप में प्रस्तावित कार्यशैली साझा की।

प्रवीण पाण्डेय का कहना है कि समाज की समस्याओं को उठाना जरूरी है, लेकिन केवल आवाज उठाने से स्थायी समाधान नहीं निकलते। समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी लेकर व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना ही उनके सार्वजनिक जीवन में आगे आने का उद्देश्य है। उनके अनुसार राजनीति पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष, पारदर्शिता और परिणाम का माध्यम होनी चाहिए।

उन्होंने ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करने की बात कही, जिसमें जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के बीच उपलब्ध रहे। इसके लिए स्थायी जनसंपर्क कार्यालय, नियमित जनसंवाद और क्षेत्र में निरंतर प्रवास की व्यवस्था उनकी प्राथमिकता होगी। उनका प्रयास रहेगा कि चुनाव के बाद भी जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद तथा संपर्क बना रहे।

Praveen Pandey : फतेहपुर की राजनीति में जवाबदेही की नई कार्यसंस्कृति लाना चाहते हैं - प्रवीण पाण्डेय
Praveen Pandey : फतेहपुर की राजनीति में जवाबदेही की नई कार्यसंस्कृति लाना चाहते हैं – प्रवीण पाण्डेय

विकास की प्राथमिकताओं में उन्होंने युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार,

उद्योग एवं स्वरोजगार के अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ, किसानों की खुशहाली, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान तथा गाँवों और शहरों की बुनियादी सुविधाओं को शामिल किया है। उनकी विकास सोच का मूल मंत्र *पढ़ाई, कमाई और दवाई* है।

पाण्डेय ने प्रत्येक छह महीने में सार्वजनिक जनप्रतिनिधि रिपोर्ट कार्ड जारी करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके माध्यम से जनता के सामने किए गए कार्यों, उपलब्धियों और लंबित समस्याओं का विवरण रखने की बात कही। उन्होंने आलोचना और असहमति को लोकतंत्र की ताकत बताते हुए जनता के सुझावों और सवालों को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि वे कोई असंभव वादा नहीं करना चाहते। उनकी इच्छा है कि सार्वजनिक जीवन में पहचान पद से नहीं, बल्कि काम और व्यवहार से बने। फतेहपुर को अपनी मिट्टी, अपने लोगों और अपनी पहचान से जुड़ा रिश्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका उद्देश्य बड़ा बनने से अधिक अपनी जिम्मेदारी बड़ी करना है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Multi-storey building : सहारनपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में अवैध निर्माणों की बाढ़! क्या नियमों को ताक पर रखकर खड़ी हो रहीं बहुमंजिला इमारतें ?

Multi-storey building : सहारनपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में अवैध निर्माणों की बाढ़! क्या नियमों को ताक पर रखकर खड़ी हो रहीं बहुमंजिला इमारतें ?

*आवासीय नक्शों की आड़ में कमर्शियल अस्पताल और व्यावसायिक भवन बनाने के आरोप; अम्बाला रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *