Reinstated in the party : पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल ?

पटियाला ।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को बड़ी राहत देते हुए उनका पार्टी से निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में 21 नवंबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया था। परगट सिंह की ओर से जारी पत्र में मदन लाल जलालपुर को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया गया है कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से उनका निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इस फैसले के बाद मदन लाल जलालपुर की कांग्रेस में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने पत्र पर हस्ताक्षर कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। बता दें कि जुलाई में कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मदन लाल जलालपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष अवतार हैनरी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

Reinstated in the party : पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल ?
Reinstated in the party : पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल ?

अवतार हैनरी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया था कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जलालपुर के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त हुई है।
शिकायत में जिक्र किया गया था कि पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी के हाईकमान, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां कीं। अनुशासन समिति की ओर से जलालपुर को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था।
कांग्रेस की ओर से मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द करने के फैसले को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के इस फैसले को नेताओं को साथ जोड़ने और एकजुटता मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Foreign trips : नवीन पटनायक ने विदेश यात्राओं पर लगे आरोपों को बताया झूठा, कहा- उचित जवाब दिया जाएगा ?

Foreign trips : नवीन पटनायक ने विदेश यात्राओं पर लगे आरोपों को बताया झूठा, कहा- उचित जवाब दिया जाएगा ?

भुवनेश्वर । ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *