
रांची ।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महात्मा गांधी की हत्या के मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि हत्या की साजिश की जानकारी मिलने के बावजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने गांधीजी की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। दुबे ने 1966 में गठित न्यायमूर्ति जीवनलाल कपूर आयोग की जांच और रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह दावा किया है। दुबे सोशल मीडिया पर ‘कांग्रेस का काला अध्याय’ नाम से एक शृंखला चला रहे हैं। इसकी 253वीं कड़ी में उनकी पोस्ट का शीर्षक है- ‘क्या महात्मा गांधी की हत्या नेहरू की जानकारी में हुई?’ भाजपा सांसद के अनुसार, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के पौत्र और मराठी समाचार पत्र ‘केसरी’ के पूर्व संपादक जी.वी. केतकर ने 12 नवंबर 1964 को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया था कि नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या की मंशा उनसे जाहिर की थी।
केतकर के मुताबिक, उन्होंने इसकी सूचना तत्कालीन बंबई प्रांत के मुख्यमंत्री बी.जी. खेर तक पहुंचाई थी। इस खुलासे के बाद संसद में भी मामला उठा था और केंद्र सरकार ने जांच समिति गठित करने का आश्वासन दिया था। दुबे ने अपने पोस्ट में कहा है कि इस आश्वासन के करीब दो साल बाद 21 नवंबर 1966 को न्यायमूर्ति जीवनलाल कपूर की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया।

आयोग ने गांधीजी की हत्या से संबंधित पहले गठित समितियों और आयोगों की रिपोर्टों का भी अध्ययन किया। इसकी रिपोर्ट 1969 में आई, लेकिन दुबे का दावा है कि इसे 1977 तक सार्वजनिक नहीं किया गया। उनके अनुसार, रिपोर्ट में अप्रत्यक्ष रूप से तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे। भाजपा सांसद ने तत्कालीन पुलिस जांच अधिकारी नागरवाला के कथित खुलासे के हवाले से 20 जनवरी 1948 की घटना का भी उल्लेख किया है।
उनके मुताबिक, उस दिन मदनलाल पहवा ने गांधीजी की हत्या के प्रयास में बम विस्फोट किया था। पहवा की गिरफ्तारी के बाद जांच में पुणे के कुछ युवकों की गांधीजी की हत्या की योजना की जानकारी सामने आई थी। दुबे का दावा है कि इस संबंध में तैयार रिपोर्ट तत्कालीन बंबई के गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई को सौंपी थी।
दुबे ने पोस्ट में आगे कहा है कि मोरारजी देसाई ने कपूर आयोग को बताया था कि उन्होंने जांच रिपोर्ट के साथ अपना विशेष दूत दिल्ली भेजा था। यह रिपोर्ट तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के माध्यम से प्रधानमंत्री नेहरू तक पहुंचाई गई थी।
दुबे का आरोप है कि इसके बावजूद नेहरू ने इस सूचना पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया और गांधीजी की सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर कर दी गई। उन्होंने आयोग के सामने मनु बेन और सरला बेन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था तथा केंद्र सरकार की कथित शिथिलता पर उठाए गए सवालों का भी उल्लेख किया है। भाजपा सांसद ने सवाल किया है कि गांधीजी की हत्या से जुड़े विभिन्न न्यायिक आयोगों की रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर तत्कालीन सत्ता प्रतिष्ठान की भूमिका से जुड़े सभी तथ्यों को देश के सामने सार्वजनिक किया जाना चाहिए या नहीं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं