Demonstration : नौरंगपुर की महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन ?

Demonstration : नौरंगपुर की महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन ?

Demonstration : नौरंगपुर की महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन ?
Demonstration : नौरंगपुर की महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन ?

नौरंगपुर की महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, ठेका आबादी एरिया से दूर नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन…

  • बिहारीगढ़: विकासखंड मुजफ्फराबाद क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर की महिलाओं ने अपने गांव में आबादी के समीप खुले देशी व अंग्रेजी शराब के ठेके के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। इन महिलाओं का कहना है कि वह बीते कई दिनों से इस मुद्दे को लेकर प्रशासन से गुहार लगा कर थक चुकी है। विगत तीन अप्रैल को उन्होंने जिलाधिकारी सहारनपुर एवं मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा एसडीएम बेहट और नायब तहसीलदार को भी ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि शराब के ठेके की वजह से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे शराब की लत का शिकार हो रहे हैं। शरारती तत्वों द्वारा मंदिरों में शराब पीकर उपद्रव मचाया जा रहा है, मूर्तियों को क्षति पहुंचाई जा चुकी है, और कई घरों की महिलाएं चूल्हा तक नहीं जला पा रही हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं की मांग है कि शराब का ठेका तत्काल प्रभाव से आबादी एरिया से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ममता सैनी, छवि सैनी, सविता काम्बोज, प्रेरणा सैनी, रूबी सैनी, रजनी काम्बोज, बबीता सैनी, मंजू सैनी, कुसुम काम्बोज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ? छुटमलपुर में वैलनेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *