Dead body in mango orchard : बजरंग दल के पूर्व संयोजक अनुपम पंडित के भाई अनुराग शर्मा का शव आम के बगीचे में मिला ?

जौनपुर :- शाहगंज तहसील के सरपतहां क्षेत्र में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। बजरंग दल के पूर्व संयोजक अनुपम पंडित के भाई अनुराग शर्मा (32) का शव बुधवार सुबह एक आम के बगीचे में मिला।
उपाध्यायपुर निवासी अनुराग मंगलवार शाम को एक मित्र के साथ घर से निकले थे। रात करीब आठ बजे उन्होंने अपने भाई अनुपम से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे।
बुधवार सुबह उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर खुटहन क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव के राम रायपुर मजरे में स्थित एक आम के बगीचे में मिला। शव मिलने के समय अनुराग के शरीर पर सिर्फ शर्ट थी। उनके पास एक सिगरेट की डिब्बी भी मिली।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिर भी हत्या की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अनुराग अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी शालू और दो छोटी बेटियां – लाडो (2 वर्ष) और शुभी (4 वर्ष) हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home