arrest made : 6 साल से मुस्लिम बनकर मस्जिद में रह रहा था नवीन, 50 हजा़र का था इनाम, ऐसे हुई गिरफ्तारी ?

arrest made : 6 साल से मुस्लिम बनकर मस्जिद में रह रहा था नवीन, 50 हजा़र का था इनाम, ऐसे हुई गिरफ्तारी ?

arrest made : 6 साल से मुस्लिम बनकर मस्जिद में रह रहा था नवीन, 50 हजा़र का था इनाम, ऐसे हुई गिरफ्तारी ?
arrest made : 6 साल से मुस्लिम बनकर मस्जिद में रह रहा था नवीन, 50 हजा़र का था इनाम, ऐसे हुई गिरफ्तारी ?

6 साल से मुस्लिम बनकर मस्जिद में रह रहा था नवीन! 50 हजा़र का था इनाम, ऐसे हुई गिरफ्तारी।

  • मधुबनी:
    बिहार के जमुई का 50 हजा़र का इनामी अपराधी 6 साल बाद उत्तर प्रदेश के देवरिया की एक मस्जिद से गिरफ्तार हुआ है। अपराधी मुस्लिम बनकर 6 सालों से मस्जिद में रह रहा था। पकड़ा गया अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी सहित आधा दर्जन मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसपर 50 हजा़र का इनाम घोषित किया हुआ था। सर्विलांस की मदद से उसके उत्तर प्रदेश के देवरिया में छिपे होने की बात पता चली, जिसके बाद जमुई पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई और उत्तर प्रदेश जाकर मस्जिद से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब देवरिया के लोगों को पता चला कि अपराधी का नाम “नवीन बनेली पिता स्वर्गीय जयनारायण बनेली” है और यह एक हिंदू है तो वहां सभी दंग रह गए। नवीन पांचों वक़्त की नमाज़ पढ़ता था और मस्जिद में नाम बदल कर रह रहा था। अपराधी नवीन ने अपना नाम मोहम्मद नियाज़ रखा हुआ था और पढ़ा लिखा होने की वजह से उसने मस्जिद के हिसाब-किताब से लेकर साफ सफाई, बिजली-पानी तक का काम संभाला हुआ था।
    5 साल पहले दर्ज हुआ था नवीन पर केस: नवीन ने यहां लोगों का इतना भरोसा जीत लिया था कि उसे मस्जिद कैंपस में ही रहने के लिए घर भी दे दिया गया था। जहां वह बाकी मौलवियों के साथ रहता था। वह रोजा़ना सुबह उठकर नमाज़ भी पढ़ता था। हालांकि उसने अपना धर्म परिवर्तन किया या नहीं इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जानकारी देते हुए जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि नवीन कुमार बनेली बहुत ही शातिर अपराधी है। 65 साल के नवीन पर आखिरी केस 5 साल पहले दर्ज हुआ था।
  • परिवार के संपर्क में भी था अपराधी नवीन: एसपी मदन कुमार ने बताया कि नवीन पर जमुई के टाउन थाना और मुंगेर में हत्या करने, हत्या की कोशिश, रंगदारी, लूट, डकैती के मामले दर्ज हैं। काफी दिनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि अपराधी उत्तर प्रदेश के देवरिया में रह रहा था और अपने परिवार के संपर्क में था। परिजनों से उसकी लगातार बात भी होती थी। परिजन इनसे मिलने देवरिया भी जाते थे, जहां वह दूसरी जगह उनसे मुलाकात करता था, जिससे किसी को उस पर शक न हो।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

बेंगलुरु । विराट कोहली के स्वामित्व वाले पब 'वन8 कम्यून' के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बेंगलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित इस पब के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (सीओटीपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये मामला स्मोकिंग जोन निर्धारित न करने को लेकर है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि 'वन8 कम्यू'न पब में स्मोकिंग जोन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कब्बन पार्क पुलिस ने सीओटीपीए अधिनियम के उल्लंघन के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पब पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीओटीपीए अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन न करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। वन8 कम्यून विराट कोहली के स्वामित्व वाली पब चेन है, जिसकी दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में ब्रांच हैं। वन8 कम्यून पहले भी मुश्किल में पड़ चुका है। जून 2024 में निर्धारित समय से अधिक समय तक संचालन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। उस वक्त पाया गया था कि पब रात 1 बजे के बाद भी खुला था और ग्राहकों को सर्व कर रहा था। इसके बाद दिसंबर 2024 में ग्रेटर बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने पब को फायर सेफ्टी रूल्स के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया था। विराट कोहली इन दिनों आईपीएल-2025 में व्यस्त हैं। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं, जिसने इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। नौ साल बाद ये टीम खिताबी मैच में उतरेगी। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दोनों ही टीमें अब तक एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीती है। ऐसे में फैंस को इस बार एक नया विजेता मिलेगा।

FIR against pub-restaurant : बेंगलुरु में विराट कोहली के पब-रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR , पब में स्मोकिंग जोन नहीं होने के कारण कार्रवाई ?

बेंगलुरु में विराट कोहली के पब-रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR : पब में स्मोकिंग जोन नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *