Made a comprehensive plan : मोदी सरकार के 11साल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने की वृहद योजना बनाई गई ?

  • फतेहपुर जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन द्वारा मोदी सरकार के 11साल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने की वृहद योजना बनाई गई है। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल की अध्यक्षता में 11 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान 11जून को जिला कार्यालय में होने वाली प्रेस-वार्ता एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रबुद्ध समागम में बाल एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय व भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेगें। इस दौरान अभियान की जिला संयोजक अर्चना त्रिपाठी ने बताया की 11 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है।
  • भाजपा कार्यालय में 11:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है तो वही सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षा ग्रह में प्रदर्शनी व प्रबुद्ध समागम में जिले के संम्भ्रांत नागरिक भाग लेंगे। जिसमें डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी, व्यापारी सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग की सहभागिता होगी और मुख्य वक्ताओं के द्वारा विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, सशक्त भारत सुरक्षित भारत संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान बैठक में जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदोरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव,सुनीता गुप्ता एडवोकेट, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, नितिन सिंह मौजूद रहे।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Performance of Startups : ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपो का दिल्ली में आगाज, 37 डीप-टेक स्टार्टअप्स का प्रदर्शन ?

Performance of Startups : ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपो का दिल्ली में आगाज, 37 डीप-टेक स्टार्टअप्स का प्रदर्शन ?

नई दिल्ली । 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *