Terrorists in the dense forests : राजौरी में ‘ऑपरेशन शेरवाली’ आठवें दिन भी जारी, घने जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज ?

Terrorists in the dense forests : राजौरी में ‘ऑपरेशन शेरवाली’ आठवें दिन भी जारी, घने जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज

Terrorists in the dense forests : राजौरी में 'ऑपरेशन शेरवाली' आठवें दिन भी जारी, घने जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज
Terrorists in the dense forests : राजौरी में ‘ऑपरेशन शेरवाली’ आठवें दिन भी जारी, घने जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज

राजौरी । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) का सर्च ऑपरेशन (ऑपरेशन शेरवाली) 8वें दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया था। राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में गंभीर मुगलान और डोरीमल के घने जंगल वाले इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने आशंका है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। इलाके में पिछले दिनों रुक-रुककर धमाके और गोलीबारी भी हुई है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ जारी इस अभियान को ‘ऑपरेशन शेरवाली’ को नाम दिया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने पिछले हफ्ते संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि दो से तीन लोगों के मौजूद होने की खबरें मिली थीं, जिसके बाद इलाके की पूरी तरह से तलाशी ली गई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के संदिग्ध छिपने की जगहों पर गोलाबारी भी की थी।

Terrorists in the dense forests : राजौरी में 'ऑपरेशन शेरवाली' आठवें दिन भी जारी, घने जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज
Terrorists in the dense forests : राजौरी में ‘ऑपरेशन शेरवाली’ आठवें दिन भी जारी, घने जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज

राजौरी जिले की पीर पंजाल रेंज में स्थित यह जंगली इलाका, अपनी खड़ी पहाड़ियों, घने जंगलों और सीमित पहुंच के कारण आतंकवाद-विरोधी अभियानों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक माना जाता है।
ऑपरेशन के बीच सुरक्षाकर्मियों ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। जगह-जगह चेकपॉइंट बनाए गए हैं। साथ ही, वाहनों और पैदल चलने वालों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पूरे दिन तलाशी अभियान जारी रहा, जिसके तहत सुरक्षा बलों ने जंगल के कई हिस्सों में व्यवस्थित तरीके से सघन तलाशी अभियान चलाए।
इस अभियान में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने बीते कुछ समय में जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को नामोनिशान मिटाने के लिए अपने अभियान को तेज किया है। दो हफ्ते पहले नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया था। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मददगार और अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए थे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Sub-Inspector : जफराबाद थाने के तीन रिक्रूट बने सब इंस्पेक्टर, मिठाई खिलाकर किया गया सम्मान

Sub-Inspector : जफराबाद थाने के तीन रिक्रूट बने सब इंस्पेक्टर, मिठाई खिलाकर किया गया सम्मान ?

Sub-Inspector : जफराबाद थाने के तीन रिक्रूट बने सब इंस्पेक्टर, मिठाई खिलाकर किया गया सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *