Neena Gupta : जब जाने भी दो यारों से हटा दिया गया था नीना गुप्ता का अहम ट्रैक ?

जब ‘जाने भी दो यारों’ से हटा दिया गया था नीना गुप्ता का अहम ट्रैक

Neena Gupta : जब जाने भी दो यारों से हटा दिया गया था नीना गुप्ता का अहम ट्रैक ?
Neena Gupta : जब जाने भी दो यारों से हटा दिया गया था नीना गुप्ता का अहम ट्रैक ?
  • मुंबई । अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी क्लासिक फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से उनके किरदार का एक महत्वपूर्ण ट्रैक एडिटिंग के दौरान हटा दिया गया था।
    समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नीना ने बताया, “मेरे और अभिनेता रवि बासवानी का एक पूरा ट्रैक था, जो फिल्म के अंतिम संस्करण से हटा दिया गया। यह ट्रैक रिहर्सल के दौरान ही काट दिया गया था। दरअसल, स्क्रिप्ट काफी लंबी थी। हम रिहर्सल और स्क्रिप्ट रीडिंग करते थे, लेकिन निर्माताओं को लगा कि फिल्म बहुत लंबी हो रही है, इसलिए उन्होंने हमारे ट्रैक को हटाने का फैसला लिया था।”
    नीना ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘जाने भी दो यारों’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट पढ़ी थी, जो काफी लंबी थी। इस सीक्वल में उनका किरदार मजेदार था। हालांकि, यह फिल्म बन नहीं सकी और नीना का मानना है कि यह अच्छा ही हुआ। उन्होंने कहा, “जो चीज क्लासिक है, उसे दोबारा नहीं बनाना चाहिए। यह फिल्म अपने आप में खास है।”
Neena Gupta : जब जाने भी दो यारों से हटा दिया गया था नीना गुप्ता का अहम ट्रैक ?
Neena Gupta : जब जाने भी दो यारों से हटा दिया गया था नीना गुप्ता का अहम ट्रैक ?
  • फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ के निर्देशक अनुराग बसु की भी नीना ने तारीफ की। उन्होंने बताया कि अनुराग बहुत सहज और रचनात्मक हैं। वह शूटिंग के आखिरी पल तक नए विचार लाते हैं और पूरी स्क्रिप्ट उनके दिमाग में रहती है। नीना ने कहा कि अनुराग के साथ काम करने का सबसे अच्छा हिस्सा उनकी ऑन-स्पॉट सुधार करने की कला है।
    वर्कफ्रंट की बात करें तो अदाकारा अनुराग बसु के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।
    सीनियर एक्ट्रेस के साथ फिल्म में अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, सना फातिमा, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
    भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने गुलशन कुमार, टी-सीरीज, अनुराग बसु प्रोडक्शंस के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *