Sensation spread in the village : यूपी के हरदोई में नाले में मिला बच्ची का शव, गांव में फैली सनसनी ?

यूपी के हरदोई में नाले में मिला बच्ची का शव, गांव में फैली सनसनी

Sensation spread in the village : यूपी के हरदोई में नाले में मिला बच्ची का शव, गांव में फैली सनसनी ?
Sensation spread in the village : यूपी के हरदोई में नाले में मिला बच्ची का शव, गांव में फैली सनसनी ?

हरदोई,। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में रविवार को एक मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह से लापता बच्‍ची की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के संदेह पर पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हरदासपुर गांव निवासी रवि शुक्ला की छह वर्षीय पुत्री रिशु शुक्ला उर्फ अविका रविवार सुबह करीब 8 बजे अचानक लापता हो गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पचदेवरा पुलिस हरकत में आई।

जांच के दौरान गांव में रह रहे एक युवक सचिन पर संदेह गहराया। सचिन मूलतः बिहार का रहने वाला है और करीब 20 दिन पहले गांव के रिटायर्ड फौजी ऋषिकांत के यहां घरेलू काम के लिए बरेली मोड़ से लाया गया था। सचिन की गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछे जाने पर उसने बच्ची के संबंध में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर ‘टिनटिन की बगिया’ के पास एक नाले में बच्ची का शव बरामद हुआ। शव नग्न अवस्था में पैरा के नीचे दबा हुआ मिला।

शव मिलने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। मृतका अपने माता-पिता की दो बेटियों में बड़ी थी। पिता रवि शुक्ला मैनपुरी की एक मैदा मिल में काम करते हैं और रोजगार के सिलसिले में वहीं रहते हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थानीय पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *