Crime prevention in the district: थाना सरसावा पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार

- सहारनपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम वांछित वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सरसावा नरेन्द्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त अतीक पुत्र इदरीस निवासी ग्राम ढिक्काकलां थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को ग्राम ढिक्काकलां से गिरफ्तार किया गया।
- पुलिस ने गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त के विरूद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा अभियुक्त ने पूछने पर उसने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने ही पतन्जलि द्विव्या जल की फेन्चाईजी दिलाने के नाम पर ऑनलाईन ठगी की थी और जेल जाने के डर से हम छिपते फिर रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा आज उसे पकड़ लिया गया।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)