A Plea for Justice : भूमाफिया फरमान पर प्लॉट कब्जाने का आरोप, पीड़िता रुकैया ने मुख्यमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार ?

A Plea for Justice : भूमाफिया फरमान पर प्लॉट कब्जाने का आरोप, पीड़िता रुकैया ने मुख्यमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार
A Plea for Justice : भूमाफिया फरमान पर प्लॉट कब्जाने का आरोप, पीड़िता रुकैया ने मुख्यमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार

बदनामी का नाम लिए बैठा ओर भूमाफिया का तमगा भी लगा हुआ

  • कई मुकदमो में शामिल फरमान का एक और कारनामा पीड़िता रुकैया ने लगाई मुख्यमंत्री के यहां इंसाफ की गुहार,प्लाट कब्जाने का लगाया आरोप पीड़िता ने दिया लविशा का अवैध पिस्टल के साथ फोटो भी

मुज़फ्फरनगर।

  • बदनामी का नाम लिए बैठा ओर भूमाफिया का तमगा भी लगा हुआ तथा कई मुकदमो में शामिल खालापार निवासी फरमान का एक और कारनामा दूसरे के प्लाट को कब जाने के लिए लगा रहा जोर तो वही पीड़ित ने मुख्यमंत्री के यहां लगाई इंसाफ की पुकार तो वही पीड़ित ने एसएसपी को दिए उसकी वाइफ लविशा का एक अवैध पिस्टल के साथ फोटो पीड़ित रुकैया निवासी बाग जानकी दास ने निवेदन है कि मैं मकान नं0 124 मोहल्ला बागजानकीदास थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली हूं। मेरे नाम खसरा नं 59 स्थित ग्राम खान्जापुर एक आवासीय प्लॉट रकबाई 92.89 वर्गमीटर है। मेरे उक्त प्लाट के पूर्व में संपत्ति शबाना, पश्चिम में मकान चांद मोहम्मद व उत्तर में प्लाट मौ शारिक व दक्षिण में रास्ता 18 फीट चौड़ा है। उक्त प्लाट पर मेरे पति ने दिनांक 05.06.2026 को रजिस्टर्ड तरीके से उपहार में दिया था।
  • उक्त खसरा नंबर 59 मेरे पति नदीम की दादइलाही संपत्ति थी। उक्त प्लाट पर मैं काबिज हूं। मुझसे पहले मेरे पति और मेरे पति से पहले मेरे ससुर इसराइल काबिज थे। मुझे मालूम हुआ है कि लविशा पत्नी फरमान निवासी चमारान (खादरवाला) थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर उक्त खसरा नंबर 59 में अपना प्लाट होना जाहिर कर रही है। जबकि उक्त खसरा नंबर 59 करीब साढे सात बीघा का है। लविशा कभी भी उक्त खसरा नंबर के किसी भाग पर कभी भी काबिज नहीं रही है। लविशा के पति फरमान उर्फ यूसुफ ने अपराधी भूमाफियाओं का गैंग बना रखा है और उसके गैंग में अब्दुल्ला कुरैशी पुत्र शहिद निवासी मकान नं0 115 खालापार थाना खालापार जिला मुजफफरनगर आदि सदस्य हैं, जिनका लम्बा चौडा आपराधिक इतिहास है जो भोले भाले आदमियों के मकानात व प्लॉट पर डरा धमकाकर कब्जा करते हैं व रंगदारी के रूप में डरा धमकाकर उनसे रुपया लेते हैं।
A Plea for Justice : भूमाफिया फरमान पर प्लॉट कब्जाने का आरोप, पीड़िता रुकैया ने मुख्यमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार
A Plea for Justice : भूमाफिया फरमान पर प्लॉट कब्जाने का आरोप, पीड़िता रुकैया ने मुख्यमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार

फरमान उपरोक्त के गैंग में शाहरुख पठान पुत्र जरीफ पठान,

  • फैसल निवासीगण खालापार मुजफ्फरनगर भी सदस्य थे, शाहरुख पठान व फैसल का पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर हो चुका हैं। इस गैंग के सरगना गैंगस्टर संजीव जीवा व मुख्तार अंसारी से इनके संबंध थे। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को भी है। फरमान उपरोक्त मेरे प्लाट उपरोक्त पर अपने आपराधिक गैंग के साथ आकर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं। दिनांक 09.09.2026 को समय करीब पांच बजे फरमान अपनी पत्नी लविशा व अपने उपरोक्त साथी व तीन-चार अज्ञात बदमाशो को लेकर प्लाट पर आए एवं कहने लगे कि उक्त प्लाट को खाली करो। यह प्लाट हमारा है। यदि आपने प्लाट खाली ना किया तो तुझे, तेरे पति व तेरे ससुरालियों को जान से मार दूंगा व झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। यह भी कहा कि एसटीएफ मेरठ के पुलिस वालों की मेरे साथ पार्टनरशिप रहती है और जिला प्रशासन से मेरे संबंध हैं। मैं मुजफ्फरनगर में कई आदमियों का एनकाउंटर करा चुका हूं। तेरे पति नदीम, तेरे देवर शारिक व जुनैद अहमद पुत्र इसरार का एनकाउंटर करा दूंगा और यह भी कहा कि लविशा से बलात्कार आदि का झूठा मुकदमा करा रादूंगा दूंगा और और लविशा ने मुझे अपने मोबाइल में अपना फोटो भी दिखाया जिसमें वह हाथ में पिस्टल लिए खड़ी है और कहा कि मैं भी आपको मार सकती हूं।
  • उक्त पिस्टल लिए लविशा का फोटो मुझे किसी के द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जो प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न कर रही हूं, फरमान के गैंग के सदस्यों के फोटो नाजायज कब्जा करते हुए प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न हैं। ऐसी दशा में मैं व मेरा परिवार डरा व सहमा हुआ है।अतः से प्रार्थना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफफरनगर को आदेशित किया जावे कि मेरी रिपोर्ट दर्ज कराकर उपरोक्त लोगों को मेरे प्लाट पर नाजायज कब्जा करने से रोका जावे। फरमान की पत्नी लविशा से जो हाथ में पिस्टल ले रही है बरामद कराया जावे और प्रार्थीया व प्रार्थीया के परिवार की जान माल की सुरक्षा की जावे, कष्टपा होगी। प्रार्थीया रुकथ्या रुकय्या सिद्दीकी पत्नी नदीम मोहल्ला म.नं. 124 मोहल्ला बागजानकीदास थाना कोतवाली जिला

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा' ?

A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- ‘डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा’ ?

जोरहाट । असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *