Accused from Muzaffarnagar : दिल्ली में मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या के बाद योगा एक्सप्रेस से भाग रहे थे; आठ आरोपित मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार ?

Accused from Muzaffarnagar : दिल्ली में मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या के बाद योगा एक्सप्रेस से भाग रहे थे; आठ आरोपित मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के दौरान हुए झगड़े के बाद मेट्रो ट्रेन के गार्ड की पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित योगा एक्सप्रेस में सवार हो भाग रहे थे कि उन्हें मुजफ्फरनगर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपितों को दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित योगा एक्सप्रेस से भागकर देहरादून या ऋषिकेश में छिपने की योजना बना रहे थे।

बागपत के गांव खेकड़ा निवासी पंकज धामा पुत्र राजेन्द्र धामा दिल्ली मेट्रो ट्रेन में सुरक्षा गार्ड थे। शुक्रवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद वे अपने घर जाने के लिए शनिवार प्रात: लगभग 7 बजे पुरानी दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर पहुंचे थे। जहां ट्रेन में चढ़ने को लेकर उनका कुछ युवकों से विवाद हो गया। उसके बाद आरोपितों ने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर गार्ड पंकज धामा को पीटकर मरणासन्न हालत में छोड़ फरार हो गए। दिल्ली की जीआरपी ने गंभीर हालत में पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की गुत्थी सुलझाना शुरू किया।

Accused from Muzaffarnagar : दिल्ली में मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या के बाद योगा एक्सप्रेस से भाग रहे थे; आठ आरोपित मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार
Accused from Muzaffarnagar : दिल्ली में मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या के बाद योगा एक्सप्रेस से भाग रहे थे; आठ आरोपित मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार

जानकारी में आया कि आरोपित योगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए हैं। इसके बाद पुरानी दिल्ली स्टेशन की जीआरपी ने उत्तर प्रदेश के सभी जीआरपी स्टेशन को अलर्ट किया। मुजफ्फरनगर के जीआरपी थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में योगा एक्सप्रेस में चल रही सुरक्षा एस्कार्ट से संपर्क किया गया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद सामान्य कोच में यात्रा कर रहे आठ आरोपितों को पकड़ लिया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित रोहित पुत्र कैलाश, सागर पुत्र पप्पू, हर्षित पुत्र हरवीर, निशांत पुत्र महेंद्र, जीवन पुत्र दिलीप, प्रिंस पुत्र धर्मेंद्र, आकाश पुत्र सुरेन्द्र, रोहित पुत्र राजू निवासी न्यू संजय अमर कालोनी विश्वासनगर शाहदरा दिल्ली हैं।

पूछताछ के बाद आरोपितों को जीआरपी दिल्ली के हवाले कर दिया गया। दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन की जीआरपी आरोपितों को अपने साथ ले गई। आरोपितों के खिलाफ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Two accused arrested : महू में NEET केंद्र से परीक्षा पहले दो CCTV कैमरे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार ?

Two accused arrested : महू में NEET केंद्र से परीक्षा पहले दो CCTV कैमरे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार ?

Two accused arrested : महू में NEET केंद्र से परीक्षा पहले दो CCTV कैमरे चोरी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *