उत्तर प्रदेश –
रोज करता था मेरे साथ रेप:तमिलनाडु में दिनभर कमरे में बंद रखता था मुजक्किर, बदायूं रेप पीड़िता का दर्द

बदायूं जिले के दरोगा हरिओम पर एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। किडनैप हुई लड़की को दरोगा ने चेन्नई से रिकवर किया। आरोप है कि पहले ट्रेन में छेड़छाड़ की, फिर अपने रूम पर ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने कोर्ट में दरोगा के खिलाफ बयान दिया है। DIG ने जांच शुरू कराई
बदायूं में थाने के भीतर दरोगा की दरिंदगी का शिकार बनी पीड़िता के साथ यहां ही शोषण नहीं हुआ, बल्कि उसके यातनाएं झेलने का दौर उसी वक्त शुरू हो गया था, जब उसे अगवा करके ले जाया गया था। तमिलनाडु में भी पीड़िता के साथ बंधक बनाकर रेप हुआ। यह रेप किसी और ने नहीं बल्कि मुजक्किर ने किया था।
पीड़िता के मुताबिक मुजक्किर उसे कमरे में दिनभर बंद रखता और खुद काम पर चला जाता। जबकि रात को 10-11 बजे लौटता और मनमानी करता था। पीड़िता के मुताबिक वह कमरे में कैद पूरे दिन रोती रहती थी। कभी अपने हालात को कोसती तो कभी किस्मत से गिला करती। बरामदगी वाली रात भी एक बजे पुलिस टीम ने जब वहां रेड की थी तो पीड़िता घर के बाहर देहरी पर बैठी रो रही थी।
पीड़िता के मुताबिक यहां से अगवा होने के बाद वह नौ जून को उसे अगवा करने के बाद तमिलनाडु ले जाया गया। वहां मुजक्किर उसे एक कमरे में रखता था। सुबह वह कमरे का ताला बाहर से लगाकर चला जाता और रात को लौटता था। इसके बाद पीड़िता से मनमानी करता था।
पीड़िता पूरे दिन बंद कमरे में रोती-बिलखती रहती थी। कभी-कभार दादी ममता की कॊल रात के वक्त मुजक्किर के पास आती और वो उससे कहती थी कि उसे (पीड़िता को) यहां मत लाना, वहीं रखे रहना। वहां उसके साथ आरोपी ने कई बार रेप किया। जिस रात पुलिस टीम बरामद करने पहुंची, तब भी मुजक्किर कमरे के भीतर सो रहा था और पीड़िता देहरी पर बैठकर रो रही थी। वक्त भी रात तकरीबन एक बजे का रहा होगा।
एक नजर पूरे मामले पर नौ जून को कादरचौक इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की को अगवा किया गया था। जबकि 23 जून की सुबह पुलिस उसे बरामद करके थाने लाई। उसे ले जाने वाला युवक मुजक्किर भी पकड़ा गया, जो फिलहाल जेल में है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक लड़की की रिश्ते की दादी ममता ने उसका सौदा किया और अपहरण में अपहर्ताओं की मदद की।
यहां तक कि चेन्नई तक भी उसे छोड़कर आई थी। आरोप है कि पुलिस उसे बरामद करके लाई तो थाने में दरोगा हरिओम ने उसके साथ रेप किया। फिलहाल परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी ने अपने स्तर से इस मामले की जांच शुरू कराई है।
नामजदों पर भी कार्रवाई नहीं इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मुकदमे में पीड़िता की रिश्ते की दादी समेत इस्माइलपुर गांव का पप्पू भी नामजद है। घटनाक्रम को लेकर पूरा बवंडर मचा हुआ है लेकिन ममता व पप्पू अभी भी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। पीड़ित पक्ष के मुताबिक ममता सुबह ही घर से कहीं चली जाती है और रात को वापस लौटती है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home