‘Adipurna’ Medal : इंडोनेशिया ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, ‘बिन्तांग अदिपुर्ना’ मेडल से हुए सम्मानित ?

‘Adipurna’ Medal : इंडोनेशिया ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, ‘बिन्तांग अदिपुर्ना’ मेडल से हुए सम्मानित

'Adipurna' Medal : इंडोनेशिया ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, 'बिन्तांग अदिपुर्ना' मेडल से हुए सम्मानित
‘Adipurna’ Medal : इंडोनेशिया ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, ‘बिन्तांग अदिपुर्ना’ मेडल से हुए सम्मानित

जकार्ता। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे सबसे बड़े सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ मेडल ऑफ ऑनर दिया है। इससे पहले सेशेल्स की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, 25 से अधिक देशों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, समुद्री सहयोग और रक्षा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर चर्चा की।
बैठक में रक्षा और समुद्री सहयोग को और मजबूत बनाने, महत्वपूर्ण खनिजों, खाद्य सुरक्षा तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मई 2018 में स्थापित भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

'Adipurna' Medal : इंडोनेशिया ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, 'बिन्तांग अदिपुर्ना' मेडल से हुए सम्मानित
‘Adipurna’ Medal : इंडोनेशिया ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, ‘बिन्तांग अदिपुर्ना’ मेडल से हुए सम्मानित

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के औपचारिक स्वागत के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्डेका (मर्डेका पैलेस) में सेरेमोनियल रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू और द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता में मिले विशेष स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “कल शाम जकार्ता में हुए खास स्वागत की खास बातें। आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत का इंतजार है।”
इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए स्कूली बच्चे भारत और इंडोनेशिया के राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़े दिखाई दिए। प्रधानमंत्री ने उनके पास जाकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। सेरेमोनियल रिसेप्शन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात की। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से भी हाथ मिलाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्ताना मर्डेका (राष्ट्रपति भवन) में विजिटर बुक पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी मौजूद रहे।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Novak Djokovic : 'विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं': नोवाक जोकोविच

Novak Djokovic : ‘विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं’: नोवाक जोकोविच ?

Novak Djokovic : ‘विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं’: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *