Administered the oath : मतदाता साक्षरता क्लब के तहत छात्राओं को निर्भीक होकर वोट डालने की दिलाई शपथ ?

बहरोड़

बाबा श्री नारायण दास अभिनव पीजी महिला महाविद्यालय, बहरोड़ में चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र में छात्राओं को लोकतंत्र में प्रत्येक वोट के महत्व और मतदान प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं ईएलसी प्रभारी नवीन कुमार यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मताधिकार की संवैधानिक शक्ति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नए मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) बनवाने की प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व को समझाया।

Administered the oath : मतदाता साक्षरता क्लब के तहत छात्राओं को निर्भीक होकर वोट डालने की दिलाई शपथ ?
Administered the oath : मतदाता साक्षरता क्लब के तहत छात्राओं को निर्भीक होकर वोट डालने की दिलाई शपथ ?

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह शेखावत ने छात्राओं को बिना किसी प्रलोभन या दबाव के निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा शक्ति ही एक मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। सत्र के अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं को शत-प्रतिशत और जिम्मेदार मतदान के प्रति संकल्पबद्ध रहने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय समिति के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार मीणा, प्रो. सुनील कुमार यादव, डॉ. संदीप, डॉ. अजीत, मनीष कुमार, अलका शर्मा, मंतोष यादव, सोनू कँवर, मीनाक्षी यादव, भोली यादव, कविता यादव, खुशी, सपना सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Protests in the districts : परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन ?

Protests in the districts : परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन ?

चंडीगढ़ । पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *