Against Substance Abuse : हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली ?

Against Substance Abuse : हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली ?
Against Substance Abuse : हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली ?

टोहाना

साहिबजादा जोरावर सिंह साहिबजादा फतेह सिंह सेवा सोसायटी टोहाना और समस्त ग्रामवासी सनियाना के तत्वाधान में गांव सनियाना में नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता रैली में अकाल एकेडमी सनियाना, टैगोर पब्लिक स्कूल सनियाना और दशमेश एकेडमी गुलरवाला के बच्चों और उप स्वास्थ्य केंद्र सनियाना के सदस्य कमल शर्मा, कुतुबुद्दीन व राम बाई एएनएम सहित सभी आशा वर्करों ने भाग लिया।
सरदार कुलविन्दर सिंह बल ने आए हुए बच्चों, शिक्षकों और गणमान्य सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नशा आज हर घर की समस्या बन चुका है। सभी ग्रामवासियों को एकजुट नशे की इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। योग प्रचारक बीर सिंह ने बताया कि नशे को त्यागकर युवाओं को योग से जुड़ना चाहिए।
भूना थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।

Against Substance Abuse : हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली ?
Against Substance Abuse : हरियाणाः सनियाना गांव में निकाली नशे के विरुद्ध एक विशाल जागरूकता रैली ?

उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी गांव सनियाना में अवैध दारू और नशा बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी। नशे के विरुद्ध विशाल जागरूकता रैली का जय बजरंग धर्मशाला से प्रारंभ किया। गांव की मुख्य गलियों से होते बच्चों ने नशे के विरुद्ध नारे लगाए। “जन जन का है एक ही नारा, नशा मुक्त हो गांव हमारा”, “नाश भगाओ, देश बच्चों”, “नशा नहीं, शिक्षा चुनों” आदि स्लोगन बोलते हुए लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूकता किया।
जगदीश नेहरा ने बच्चों को नशे से बचने और शिक्षा की ओर बढ़ने का मूलमंत्र दिया। अकाल एकेडमी की अनन्या ने नशे पर जोरदार भाषण देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विनोद कुमार कैरों ने आए हुए सभी स्कूलों और गणमान्य सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सरपंच संतोष कुमारी, हरपाल सिंह बाजवा, मौसम कैरों, विनोद कुमार नायक, राज सिंह गिल, नम्बरदार जसवंत सिंह, प्रीतपाल सिंह गिल, शर्मा चंद लाली, तेज कुमार और समस्त ग्रामवासी सनियाना उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Risk : एसएंडपी ग्लोबल ने भारत की विकास दर को 7 प्रतिशत पर बरकरार रखा, महंगाई को बताया जोखिम ?

Risk : एसएंडपी ग्लोबल ने भारत की विकास दर को 7 प्रतिशत पर बरकरार रखा, महंगाई को बताया जोखिम ?

नई दिल्ली । एसएंडपी ग्लोबल ने सोमवार को कहा कि भारत की विकास दर वित्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *