Agricultural Science Fair : कृषि विज्ञान मेला 2026 : कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर का कृषि विज्ञान मेला, 14 फरवरी को

जोधपुर। प्रदेश के किसानों को खेती की आधुनिकतम तकनीकें,
- अनुसंधान तथा नयी प्रौद्योगिकियों से रूबरू करवाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर और इफको के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कृषि विज्ञान मेला- 2026 का आयोजन 14 फरवरी, शनिवार को किया जाएगा।विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वीएस जैतावत ने बताया कि मेले की थीम मरुधरा में विकसित कृषि: आत्मनिर्भर भारत रखी गई है। मेले के दौरान अतिथि के रूप में विभिन्न जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
- इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के किसान, कृषि व कृषि संलग्न विविध आयामों से जुड़े व्यक्ति, उत्पादक, कृषि उद्यमियों सहित सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस मेले में कृषि की आधुनिक तकनीकी का प्रदर्शन, नवीनतम कृषि अनुसंधान, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीक, डिजिटल कृषि प्रौद्योगिकियों, ड्रोन तकनीकी सहित उन्नत कृषि संयंत्रों का प्रदर्शन कर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से मिलेगी जानकारीः
- विश्वविद्यालय के कुल सचिव समंदर सिंह भाटी ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न खाद्य सामग्री उत्पादों, श्रीअन्न, फूल व फलों के मूल्य संवर्धन से तैयार वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि सूक्ष्म कृषि सिंचाई, ड्रोन के उपयोग का प्रदर्शन सहित विश्वविद्यालय के कृषि साहित्य प्रकाशन एवं सामग्री भी किसानों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस दौरान कृषि से संबद्ध अन्य सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का लाभ भी किसान उठा पाएंगे।
विभिन्न कृषि विशेषज्ञ देंगे जानकारीः
- प्रसार शिक्षा निदेशालय के सह निदेशक, डॉ एम एस चांदावत ने बताया कि मेले के दौरान कृषि विशेषज्ञों के विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। उन्नत पशुपालन, मशरूम, मधुमक्खी पालन, बूंद बूंद सिंचाई पद्धति, मिलेट्स के लाभ और उत्पादन के वैज्ञानिक तरीकों पर विशेष व्याख्यान होंगे। इस दौरान किसानों को कृषि अनुसंधान क्षेत्रों का भ्रमण करवा कर नये अनुसंधानों से अवगत करवाया जाएगा।
इस दौरान प्रगतिशील किसानों के साथ कृषि की जानकारी एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करने का भी अवसर किसानों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेले से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 8849517636, 9413211938 नंबरों पर कॉल कर सूचना प्राप्त की जा सकती है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता