Akhilesh Yadav : इंडिगो पर सरकार का दबाव नहीं, पूंजीवादी हावी: अखिलेश यादव ?

Akhilesh Yadav : इंडिगो पर सरकार का दबाव नहीं, पूंजीवादी हावी: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav : इंडिगो पर सरकार का दबाव नहीं, पूंजीवादी हावी: अखिलेश यादव ?
Akhilesh Yadav : इंडिगो पर सरकार का दबाव नहीं, पूंजीवादी हावी: अखिलेश यादव ?

सहारनपुर/लखनऊ (उप्र), सात दिसंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘इंडिगो’ की उड़ानों के रद्द होने के मुद्दे पर रविवार को आरोप लगाया कि निजी विमानन कंपनी पर सरकार का कोई दबाव काम नहीं कर रहा है, क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इससे चुनावी बांड लिए थे।

सहारनपुर के दौरे पर आए सपा मुखिया ने पत्रकारों से बातचीत में इंडिगो की उड़ानों के निरस्त होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर कहा, “अगर उद्योगपतियों को ताकतवर बना देंगे तो वे सरकार पर दबाव बनाएंगे। सरकार के ऊपर जाकर काम करेंगे। इंडिगो पर सरकार का दबाव नहीं है, इंडिगो वालों से भाजपा ने चुनावी बांड लिए थे। सरकार पर पूंजीवादी हावी हैं।”

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। नौकरी, रोजगार नहीं है। थानों में लूट मची है। रुपया लगातार नीचे जा रहा है।”

Akhilesh Yadav : इंडिगो पर सरकार का दबाव नहीं, पूंजीवादी हावी: अखिलेश यादव ?
Akhilesh Yadav : इंडिगो पर सरकार का दबाव नहीं, पूंजीवादी हावी: अखिलेश यादव ?

उन्होंने कहा कि सरकार को संविधान से चलना चाहिए और बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर द्वारा दिखाए गए रास्ते और उनके द्वारा बनाए गए संविधान से सरकारों को चलना चाहिए।

यादव ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कहा कि निर्वाचन आयोग का कार्य ज्यादा से ज्यादा लोगों का वोट बनवाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के तहत लोगों के वोट काटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में हार गयी है इसीलिए वोट काटे जा रहे हैं।

यादव ने दावा किया, “जो स्थिति है उससे हमारा अनुमान है कि दो करोड़ से तीन करोड़ लोगों का वोट कटेगा। जनता अपने वोट जुड़वाने के लिए कागज ढूंढ रही है। बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Shreyansh Mishra : किदवई नगर स्कूल के श्रेयांश मिश्रा ने आईएससी परीक्षा में 99.75% अंक हासिल किए

Shreyansh Mishra : किदवई नगर स्कूल के श्रेयांश मिश्रा ने आईएससी परीक्षा में 99.75% अंक हासिल किए ?

Shreyansh Mishra : किदवई नगर स्कूल के श्रेयांश मिश्रा ने आईएससी परीक्षा में 99.75% अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *