Akhilesh Yadav : लखनऊ में मुठभेड़ के बाद ‘शेरू’ गिरफ्तार, मेरठ में CM योगी और झांसी में अखिलेश यादव का दौरा आज

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हुई. चेकिंग के दौरान बदमाश ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में 22 वर्षीय विवेक कुमार यादव उर्फ शेरू के पैर में गोली लगी. शेरू 17 फरवरी को वृंदावन इलाके में बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूट के मामले में वांछित था. मौके से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस, लूटी गई चेन और नकदी बरामद हुई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2 बजे मेरठ पहुँच रहे हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री कल मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. सीएम योगी शताब्दी नगर स्टेशन और मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे. इसके बाद उनका नोएडा जाने का कार्यक्रम है.
Advertisement
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज सड़क मार्ग से झांसी पहुंचेंगे. वह पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के आवास जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. दोपहर 1 बजे वह मीडिया को संबोधित भी करेंगे, जिसमें सत्तापक्ष पर हमलावर रहने की उम्मीद है.
होली के त्योहार से पहले कानपुर में FSDA की 5 टीमों ने बड़ी छापेमारी की है. कल्याणपुर और जाजमऊ इलाकों से 14,000 लीटर नकली खाद्य तेल और 1300 किलो मिलावटी कचरी पकड़ी गई है. जब्त माल की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है. टीम को देखते ही कई कारखानों में ताला लगाकर मालिक फरार हो गए.
ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कारोबारी सुधीर राठी को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामला तब सुर्खियों में आया जब उनके ऑफिस में एक नौकर का गोली लगा शव मिला था. जांच में कारोबारी के पास से अवैध तमंचा और तलवार बरामद हुई है.
सैकड़ों साल पुराना पीतल का कारोबार अब बंद होने की कगार पर है. महंगे कच्चे माल और मांग में कमी के कारण कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. व्यापारियों ने सरकार से इसे ODOP (एक जिला एक उत्पाद) में शामिल करने और राहत पैकेज की मांग की है.
कूरेभार क्षेत्र से लापता 9 वर्षीय मासूम संदीप को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे एक ईंट भट्ठे पर उसके बाबा के साथ खोजा और नाना के सुपुर्द किया.
प्रयागराज की एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट आज दोपहर 12 बजे एक बेहद संवेदनशील मामले में अपना फैसला सुनाएगी. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप है. शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने धारा 173(4) के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. 13 फरवरी को कोर्ट में दो नाबालिगों के बयान वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए गए थे. वादी ने कोर्ट को एक कथित सीडी भी सौंपी है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. अगर आज कोर्ट एफआईआर का आदेश देता है, तो शंकराचार्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. इन पुलिसकर्मियों ने एक धागा कारोबारी को डरा-धमकाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूली थी. एसएसपी अविनाश पांडेय ने इन्हें पहले ही निलंबित कर दिया था. ये दोनों हाईकोर्ट से स्टे लेने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही दबोच लिए गए. थाना प्रभारी योगेश चंद्र को भी सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में आदमखोर भेड़िये का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लोनियन पुरवा गांव में घर के बाहर सो रहे 5 साल के बच्चे आदित्य पर भेड़िये ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. मां के शोर मचाने पर भेड़िया बच्चे को छोड़कर भाग निकला. घायल आदित्य को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
अमेठी की इन्हौना थाना पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई है. सेमरौता मार्ग पर हुई इस फायरिंग में शातिर अपराधी जुनैद अहमद के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने जुनैद के साथ उसके 6 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है. जुनैद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसी एम्बुलेंस पकड़ी है जिसमें मरीजों की जगह शराब भरी थी. हरियाणा ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपये है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जो हरियाणा से शराब लाकर यूपी के जिलों में सप्लाई करते थे.
उन्नाव के होटल ‘आवा कॉन्टिनेंटल’ में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक एक बच्ची को गोद में लेकर हॉल तक आता है, फिर उसे उतारकर अचानक सीढ़ियों की तरफ भागता है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है.

अयोध्या: गयाना के उपराष्ट्रपति ‘भारत जगदेव’ का भव्य स्वागत
रामलला के दर्शन के लिए गयाना के उपराष्ट्रपति भारत जगदेव अयोध्या पहुंच रहे हैं. यूपी सरकार ने उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर रेड कारपेट और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया जाएगा. वह करीब 1 घंटा राम मंदिर परिसर में पूजन-दर्शन करेंगे.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज सड़क मार्ग से झांसी पहुंचेंगे. वह पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के आवास जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. दोपहर 1 बजे वह मीडिया को संबोधित भी करेंगे, जिसमें सत्तापक्ष पर हमलावर रहने की उम्मीद है.
होली के त्योहार से पहले कानपुर में FSDA की 5 टीमों ने बड़ी छापेमारी की है. कल्याणपुर और जाजमऊ इलाकों से 14,000 लीटर नकली खाद्य तेल और 1300 किलो मिलावटी कचरी पकड़ी गई है. जब्त माल की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है. टीम को देखते ही कई कारखानों में ताला लगाकर मालिक फरार हो गए.
ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कारोबारी सुधीर राठी को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामला तब सुर्खियों में आया जब उनके ऑफिस में एक नौकर का गोली लगा शव मिला था. जांच में कारोबारी के पास से अवैध तमंचा और तलवार बरामद हुई है.
सैकड़ों साल पुराना पीतल का कारोबार अब बंद होने की कगार पर है. महंगे कच्चे माल और मांग में कमी के कारण कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. व्यापारियों ने सरकार से इसे ODOP (एक जिला एक उत्पाद) में शामिल करने और राहत पैकेज की मांग की है.
कूरेभार क्षेत्र से लापता 9 वर्षीय मासूम संदीप को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे एक ईंट भट्ठे पर उसके बाबा के साथ खोजा और नाना के सुपुर्द किया.
प्रयागराज की एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट आज दोपहर 12 बजे एक बेहद संवेदनशील मामले में अपना फैसला सुनाएगी. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप है. शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने धारा 173(4) के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. 13 फरवरी को कोर्ट में दो नाबालिगों के बयान वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए गए थे. वादी ने कोर्ट को एक कथित सीडी भी सौंपी है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. अगर आज कोर्ट एफआईआर का आदेश देता है, तो शंकराचार्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. इन पुलिसकर्मियों ने एक धागा कारोबारी को डरा-धमकाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूली थी. एसएसपी अविनाश पांडेय ने इन्हें पहले ही निलंबित कर दिया था. ये दोनों हाईकोर्ट से स्टे लेने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही दबोच लिए गए. थाना प्रभारी योगेश चंद्र को भी सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में आदमखोर भेड़िये का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लोनियन पुरवा गांव में घर के बाहर सो रहे 5 साल के बच्चे आदित्य पर भेड़िये ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. मां के शोर मचाने पर भेड़िया बच्चे को छोड़कर भाग निकला. घायल आदित्य को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
अमेठी की इन्हौना थाना पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई है. सेमरौता मार्ग पर हुई इस फायरिंग में शातिर अपराधी जुनैद अहमद के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने जुनैद के साथ उसके 6 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है. जुनैद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसी एम्बुलेंस पकड़ी है जिसमें मरीजों की जगह शराब भरी थी. हरियाणा ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपये है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जो हरियाणा से शराब लाकर यूपी के जिलों में सप्लाई करते थे.
उन्नाव के होटल ‘आवा कॉन्टिनेंटल’ में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक एक बच्ची को गोद में लेकर हॉल तक आता है, फिर उसे उतारकर अचानक सीढ़ियों की तरफ भागता है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है.यूपी पुलिस का बड़ा अभियान: 88 हजार से ज्यादा गुमशुदा लोग मिले
डीजीपी मुख्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, यूपी पुलिस ने 1 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 के बीच लापता हुए 1,08,372 लोगों में से 88,022 लोगों को खोज निकाला है. पुलिस का रिकवरी रेट 81.22% रहा है. अभी भी 20,350 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस कप्तानों को सख्त निर्देश जारी किए हैं
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता