Award : अकोला में चौधरी चरण सिंह टेनिस क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन, उपेन्द्र सिंह ने विजेता टीम को दिया ₹31 हजार का पुरस्कार ?

Award : अकोला में चौधरी चरण सिंह टेनिस क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन, उपेन्द्र सिंह ने विजेता टीम को दिया ₹31 हजार का पुरस्कार
Award : अकोला में चौधरी चरण सिंह टेनिस क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन, उपेन्द्र सिंह ने विजेता टीम को दिया ₹31 हजार का पुरस्कार

अकोला (आगरा)।

  • 16 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, घासी बाबा क्रिकेट क्लब अकोला बना विजेता, पवावली क्रिकेट क्लब रहा उपविजेता आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अकोला में 4 अक्टूबर से चल रही चौधरी चरण सिंह टेनिस क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी सीपी चाहर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • समापन समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने विजेता टीम घासी बाबा क्रिकेट क्लब, अकोला के कप्तान साहिल को ₹31,000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि सीपी चाहर ने उपविजेता पवावली क्रिकेट क्लब के कप्तान सत्येंद्र सिंह को ₹15,000 का पुरस्कार प्रदान किया।
Award : अकोला में चौधरी चरण सिंह टेनिस क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन, उपेन्द्र सिंह ने विजेता टीम को दिया ₹31 हजार का पुरस्कार
Award : अकोला में चौधरी चरण सिंह टेनिस क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन, उपेन्द्र सिंह ने विजेता टीम को दिया ₹31 हजार का पुरस्कार

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

  • पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। आयोजकों ने प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया।
    समापन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
    कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी गई तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई। इस दौरान प्रभात चाहर,रविन्द्र सिंह, अमरपाल चाहर आदि उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Agrawal Temple : अग्रवाल मंदिर में नौ देवियों की झांकी का दिव्य आयोजन ?

Agrawal Temple : अग्रवाल मंदिर में नौ देवियों की झांकी का दिव्य आयोजन ?

रूपवास (भरतपुर)। क्षेत्र के खानुआं में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *