Awareness Camp : श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए श्रधापुरी फेस-1 में जागरूकता शिविर आयोजित ?

Awareness Camp : श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए श्रधापुरी फेस-1 में जागरूकता शिविर आयोजित
Awareness Camp : श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए श्रधापुरी फेस-1 में जागरूकता शिविर आयोजित

मेरठ, 11 सितंबर 2026। श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज श्रम विभाग द्वारा मेरठ के शारदापुरी फेस-1 स्थित लेबर अड्डे पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह ने उपस्थित श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को योजनाओं के लिए पंजीकरण, नवीनीकरण तथा पात्रता के संबंध में विस्तार से समझाया और अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Awareness Camp : श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए श्रधापुरी फेस-1 में जागरूकता शिविर आयोजित
Awareness Camp : श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए श्रधापुरी फेस-1 में जागरूकता शिविर आयोजित

इस दौरान श्रमिकों को Labour Chowk App के संबंध में भी जानकारी दी गई। श्रमिकों के मोबाइल फोन में UP Labour Chowk App इंस्टॉल कराया गया तथा ऐप के माध्यम से रोजगार/काम से जुड़ने की प्रक्रिया समझाई गई। श्रमिकों को बताया गया कि ऐप के माध्यम से वे अपने कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर रोजगार के अवसरों से जुड़ सकते हैं।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह ने श्रमिकों से अपील की कि वे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा अपने पंजीकरण को समय से नवीनीकृत कराते रहें। शिविर में उपस्थित श्रमिकों ने श्रम विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Women's squash team : एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष और महिला स्क्वैश टीम ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पक्के हुए दो और मेडल ?

Women’s squash team : एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष और महिला स्क्वैश टीम ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पक्के हुए दो और मेडल ?

नागोया । एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की पुरुष और महिला स्क्वैश टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *