Awareness Camp : विधान से समाधान महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरुकता शिविर ?

- “विधान से समाधान” महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरुकता शिविर आयोजित-
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के दिशा निर्देशन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक धौलाना सभागार, जनपद हापुड़ में विधान से समाधान महिलाओं के हितार्थ एक विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

- ब्लॉक सभागार धौलाना में आयोजित महिलाओं के अधिकार विषय पर जानकारी देते हुए असिस्टेंट लीगल एड डिफेंन्स काउन्सिल श्रीमति चंचल शर्मा ने महिलाओं के अधिकारी विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे एसिड हमला, बलात्कार, अपहरण, किसी भी प्रकार का यौन हमला विषय पर बताया। कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी लीगल एड डिफेंन्स काउन्सिल, डा० निधि यादव ने महिलाओं को मानव तस्करी, दहेज उत्पीड़न, समान काम के लिए समान वेतन की जानकारी दी।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की ओर से पराविधिक स्वंयसेवक गौरव सहगल, आयुषी त्यागी एवं नीतू सिंह आदि उपस्थित रहें।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
andekhikhabar57@gmail.com
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/homea