Bargi Dam : मध्य प्रदेश: बरगी डैम का दौरा करने पहुंचे सीएम मोहन यादव, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को जबलपुर में बरगी डैम पहुंचकर क्रूज हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस हादसे की गहन जांच कराने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और हादसे में बचे लोगों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के घर जाकर उसके परिजनों से भी मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ”नर्मदा नदी में एक दुखद हादसा हुआ है। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं और 28 लोगों को बचा लिया गया है। राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।”
मुख्यमंत्री ने हादसे में बचे रियाज हुसैन से भी मुलाकात की, जो कई घंटों तक क्रूज के अंदर फंसे रहे और बाद में उन्हें सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि रातभर बचाव अभियान जारी रहा।
मोहन यादव ने घोषणा की कि हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी।

यह समिति हादसे के कारणों की जांच करेगी और यह भी देखेगी कि सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सरकार नौकायन और एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू करेगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतिरिक्त 2 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है।
शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।
उन्होंने कहा, ”यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। लाइफ जैकेट और मौसम की सही निगरानी जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं थीं। सरकार को सिर्फ जांच के आदेश देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता