Best wishes : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं ?

Best wishes : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं ?
Best wishes : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं ?

नईदिल्ली 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “सिख पंथ के पवित्र ग्रंथ ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी’ के पावन प्रकाश पर्व की सभी सिख बंधुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन ग्रंथ समूची मानवता को समरसता, सेवा, सत्य एवं करुणा का अमर संदेश प्रदान करता है। आइए, उनके दिव्य उपदेशों को आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान दें।”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब मानवता, एकता, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं!”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को लख-लख बधाइयां! सतगुरु जी का अलौकिक ज्ञान और आपसी प्रेम का संदेश हम सभी के जीवन को मार्गदर्शन और शक्ति प्रदान करे।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी प्रेम, सेवा, समानता, करुणा और मानवता का संदेश देती है। आइए, इस पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें।”

Best wishes : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं ?
Best wishes : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं ?

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आप सभी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं… गुरुवाणी के ज्ञान की ज्योति आप सभी के जीवन में संयम, शांति एवं करुणा का संचार करे।”
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “समस्त देशवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी प्रेम, सेवा, समानता, करुणा और मानवता का संदेश देती है। आइए, इस पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें…!!”
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रामविचार नेताम की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी उनकी सेवा, प्रेम और करुणा की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर राष्ट्र और समाज की उन्नति में योगदान दें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Accused encounter : मऊ में महिला से छिनैती का आरोपी मुठभेड़ में घायल, फिरोजाबाद में पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा ?

Accused encounter : मऊ में महिला से छिनैती का आरोपी मुठभेड़ में घायल, फिरोजाबाद में पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा ?

मऊ । उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस ने एक महिला से गहने लूटने के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *