Best wishes : रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर सीएम योगी और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं ?

Best wishes : रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर सीएम योगी और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं ?
Best wishes : रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर सीएम योगी और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं ?

नई दिल्ली।

‘रैपिड एक्शन फोर्स’ (आरएएफ) के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में आरएएफ के जवानों का समर्पण और सेवा भावना अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विषम परिस्थितियों में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में समर्पित ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राष्ट्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में आरएएफ के जवानों का समर्पण और सेवा भावना अत्यंत सराहनीय है। जय हिंद।” दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “आरएएफ स्थापना दिवस पर रैपिड एक्शन फोर्स के बहादुर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा के साथ, आरएएफ पूरे देश में शांति और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक मजबूत ढाल के रूप में खड़ी है। भारत इस फोर्स के हर उस बहादुर सदस्य को सलाम करता है जिनकी सेवा हमारे लोगों की सुरक्षा और देश की एकता को मजबूत करती है। जय हिंद।”

Best wishes : रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर सीएम योगी और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं ?
Best wishes : रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर सीएम योगी और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रैपिड एक्शन फोर्स के सभी वीर जवानों और कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अनुशासन के साथ राष्ट्रसेवा में जुटे रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का समर्पण देश के लिए गौरव का विषय है।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट किया, “देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के प्रहरी रैपिड एक्शन फोर्स के सभी वीर जवानों व उनके परिजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विषम परिस्थितियों में संयम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करने वाले रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का समर्पण सराहनीय है। देश की सेवा में सदैव तत्पर सभी जवानों को नमन।”
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने लिखा, “रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर आरएएफ के बहादुर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनका अनुशासन, साहस और त्वरित कार्रवाई अहम भूमिका निभाती है। उनकी समर्पित सेवा उनके पेशेवरपन और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का प्रमाण है।”
बता दें कि 7 अक्टूबर 1992 को रैपिड एक्शन फोर्स का गठन हुआ था। आएएफ का गठन विशेष रूप से दंगों से निपटने, समाज के बीच विश्वास पैदा करने और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए किया गया। आरएएफ विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानभूतिपूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निपटने के लिए सक्षम है। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भी आरएएफ की भूमिका महत्वपूर्ण है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

फतेहपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को समझने तथा उनकी वास्तविक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *