Big accident : बुलंदशहर NH 34 पर बड़ा हादसा श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 9 की मौत 43 घायल ?

Big accident : बुलंदशहर NH 34 पर बड़ा हादसा श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 9 की मौत 43 घायल

Big accident : बुलंदशहर NH 34 पर बड़ा हादसा श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 9 की मौत 43 घायल ?
Big accident : बुलंदशहर NH 34 पर बड़ा हादसा श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 9 की मौत 43 घायल ?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया

  • जहां एक ट्रैक्टर की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 50 से 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर में सवार थे. इनमें से 43 लोग घायल हो गए. सभी श्रद्धालु कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे. तभी बुलंदशहर थाना अरनिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर घटाल गांव के पास ये हादसा हो गया.
  • घटना की जानकारी मिलते ही डीएम-एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके अलावा मृतकों की पहचान भी हो गई. सभी मृतक कासगंज के सोरों के रहने वाले थे, जिनमें मिलकिनिया थाना क्षेत्र के 40 साल के ईयू बाबू और 40 साल के घनीराम, 6 साल का शिवांश, 40 साल की मोक्षी, रफातपुर की 65 साल की रामबेटी और 12 साल की चांदनी, 50 साल के योगेश और 45 साल के विनोद के नाम शामिल हैं.

60 से ज्यादा श्रद्धालु थे सवार

  • ट्रैक्टर में सवार एक यात्री ने हादसे के बाद बताया कि हम लोग ट्रैक्टर से गोगामेड़ी जा रहे थे. ट्रैक्टर में बच्चों समेत 60 से ज्यादा लोग सवार थे. तभी एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. वहीं इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 2:00 बजे अलीगढ़ के बॉर्डर NH 34 पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. 43 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. पुलिस को एक एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली, जहां मौके पर तत्काल थाना अरनिया पुलिस और आसपास के थाना पुलिस फोर्स को भेजा गया.
    Big accident : बुलंदशहर NH 34 पर बड़ा हादसा श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 9 की मौत 43 घायल ?
    Big accident : बुलंदशहर NH 34 पर बड़ा हादसा श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 9 की मौत 43 घायल ?

43 लोग हादसे में हुए घायल

  • एक ट्रैक्टर ट्राली को डबल डेकर बनाकर 60 व्यक्ति सवार होकर कासगंज के थाना सोरों के गांव रफातपुर से राजस्थान के जहारवीर एक धार्मिक यात्रा पर पूजा अर्चना के लिए निकले थे. तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी गई. इसमें ट्रैक्टर ट्राली मौके पर पलट गई, जहां घटना में 43 लोग घायल हो गए और हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई.

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

  • घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बुलंदशहर जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस ने 23 घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं 10 लोगों को जिला अस्पताल और 10 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया गया है. हादसे का शिकार हुआ ट्रैक्टर संध्या पत्नी संदीप निवासी फरीदाबाद हरियाणा के नाम पर रजिस्टर है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

In Historica : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टैच्यू का किया अनावरण, अब लगेगा नाहरगढ़ के हिस्टोरिका में ?

In Historica : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हरमनप्रीत कौर ने अपने वैक्स स्टैच्यू का किया अनावरण, अब लगेगा नाहरगढ़ के हिस्टोरिका में ?

दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू का अनावरण जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *