BJP : केजीएमयू में नॉनवेज बैन पर सुरेंद्र राजपूत का भाजपा पर तंज, कहा-‘क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी भाजपा’ ?

BJP : केजीएमयू में नॉनवेज बैन पर सुरेंद्र राजपूत का भाजपा पर तंज, कहा-‘क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी भाजपा’

BJP : केजीएमयू में नॉनवेज बैन पर सुरेंद्र राजपूत का भाजपा पर तंज, कहा-'क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी भाजपा'
BJP : केजीएमयू में नॉनवेज बैन पर सुरेंद्र राजपूत का भाजपा पर तंज, कहा-‘क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी भाजपा’

लखनऊ । कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा पर देश में हिंदू-मुस्लिम की सियासत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद का भोजन करने और पहनावा चुनने की स्वतंत्रता देता है लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि क्या अब लोगों के खान-पान पर भी सरकार या भाजपा नियंत्रण करेगी। हिंदू समाज में भी वैष्णव शाकाहारी होते हैं जबकि भगवान शिव के अनेक अनुयायी मांसाहारी हैं। ऐसे में किसी पर भी भोजन संबंधी प्रतिबंध थोपना उचित नहीं है। बता दें कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने सभी हॉस्टल मेस और कैंटीन में नॉनवेज खाना बनाने और परोसने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
नीट और युवाओं को सरकारी नौकरी न मिलने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि 22 लाख परिवार और 22 लाख बच्चे विभिन्न समस्याओं से प्रभावित हुए हैं, जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इसके साथ ही 69 हजार शिक्षकों को अब तक नौकरी नहीं मिल सकी जबकि देश में बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है। देश में लगातार अनियमिता देखने को मिल रही है। भाजपा लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए दूसरे विषयों को उछाल रही है।

BJP : केजीएमयू में नॉनवेज बैन पर सुरेंद्र राजपूत का भाजपा पर तंज, कहा-'क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी भाजपा'
BJP : केजीएमयू में नॉनवेज बैन पर सुरेंद्र राजपूत का भाजपा पर तंज, कहा-‘क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी भाजपा’

मंदिर ट्रस्ट में सीईओ पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने पर राजपूत ने सवाल उठाया कि जब ट्रस्ट में पहले कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी, तब आवेदन क्यों नहीं मांगे गए। कथित घोटाले के बाद अब इस प्रक्रिया का केवल प्रचार किया जा रहा है। सीईओ का पद पहले से ही भाजपा समर्थक विचारधारा के व्यक्ति के लिए तय किया गया है।
देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेताओं की कथित बैठक पर उन्होंने कहा कि अटकलों और कयासों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। शरद पवार एक अनुभवी नेता हैं और पिछले दो वर्षों से उनके खिलाफ इस तरह की बातें कही जाती रही हैं, जो सही साबित नहीं हुईं।
दलबदल की राजनीति पर राजपूत ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के सांसदों को तोड़ना लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने दावा किया कि जनता ऐसे नेताओं और उन्हें प्रोत्साहित करने वालों को समय आने पर जवाब देगी।
पश्चिम बंगाल में पिछड़ा वर्ग की सूची में 17 मुस्लिम जातियों को शामिल किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में भी मुस्लिम समुदाय की कुछ जातियां पिछड़ा वर्ग में शामिल हैं। उनके अनुसार भाजपा केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है।
धीरेंद्र शास्त्री के भाई से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि यदि परिवार का कोई सदस्य अपराध करता है तो उसे कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी को भी जिम्मेदारी से बचना नहीं चाहिए।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Unnati's Defeat : जापान ओपन: भारत का मेंस सिंगल्स अभियान समाप्त, विमेंस सिंगल्स में उन्नति की हार

Unnati’s Defeat : जापान ओपन: भारत का मेंस सिंगल्स अभियान समाप्त, विमेंस सिंगल्स में उन्नति की हार ?

Unnati’s Defeat : जापान ओपन: भारत का मेंस सिंगल्स अभियान समाप्त, विमेंस सिंगल्स में उन्नति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *