
वाशिम ।
महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोती ने अपने ही दादी के करीब दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। हालांकि, अब आसेगांव पुलिस ने दोनों को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के पिंपलगांव इजारा गांव निवासी नंदिनी रामेश्वर राठोड ने अपने प्रेमी रामेश्वर राठोड से शादी करने के इरादे से अपनी दादी यमुनाबाई चव्हाण के गहने चुरा लिए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। चोरी की शिकायत मिलने के बाद आसेगांव पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी के कुछ गहने अनसिंग के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की और पिंपरी-चिंचवड़ के म्हालुंगे एमआईडीसी क्षेत्र के सावरदरी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से 30 तोला चांदी के गहने, अन्य 32 तोला चांदी, चांदी बेचकर खरीदी गई सोने की अंगूठी और नकदी समेत कुल 1.46 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद आगे की जांच की जा रही है।

इसी तरह जुलाई में नासिक में एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की इच्छाएं पूरी करने के लिए अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी की थी। रिश्तेदारों के घर पर हो रहे एक जन्मदिन के जश्न के दौरान लड़की ने वहां से गहने चुरा लिए। मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर ही युवा जोड़े को गिरफ्तार कर लिया था।
जानकी नासिक के पाटीदार भवन इलाके में रहती हैं। उनके घर पर एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, जिसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया था। जानकी नागपाल की 16 वर्षीय ननद भी अपनी दादी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। जन्मदिन के जश्न के बाद जानकी की ननद और दादी रात भर वहीं रुक गईं। आधी रात को जब सब सो रहे थे, तो नाबालिग किशोरी ने लाखों रुपये के गहने और 26,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। घर से निकलते समय, उसने वे गहने और नकदी अपने बॉयफ्रेंड को दे दिए थे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं