By showing the green flag : जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर किसानों को योजना से जोड़ा

जौनपुर!
- 11 मार्च 2026 जनपद के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे जुड़ी सुविधाओं का लाभ दिलाना है।
जिले के सभी विकास खण्डों में किसानों को किया जाएगा जागरूक
- जिलाधिकारी ने बताया कि प्रचार वाहन जिले के सभी विकासखण्डों में पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में जानकारी देगा।उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, धान और गेहूं की सरकारी खरीद, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड समेत खेती से जुड़ी अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही दिया जाएगा। इसलिए सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अत्यंत आवश्यक है।

By showing the green flag : जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर किसानों को योजना से जोड़ा
जनसेवा केंद्र और मोबाइल के माध्यम से भी कर सकते हैं रजिस्ट्री
- उन्होंने बताया कि किसान जनसेवा केंद्र के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके अलावा कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के कर्मचारी भी किसानों को रजिस्ट्री कराने में सहयोग कर रहे हैं। किसान चाहें तो अपने मोबाइल फोन पर फार्मर रजिस्ट्री का लिंक डाउनलोड कर स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं।
जिले में 71 प्रतिशत से अधिक किसानों का हो चुका पंजीकरण
- जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद में अब तक 71 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।
अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान
- इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डा.बीबी द्विवेदी, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस अभियान से जल्द ही जिले के शतप्रतिशत किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा सकेगा, ताकि जनपद का कोई भी पात्र किसान योजनाओं से वंचित न रह सकें।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता