Congressmen discussed : संगठन सृजन अभियान और त्रिस्तरीय कमेटी के निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने की चर्चा ?

संगठन सृजन अभियान और त्रिस्तरीय कमेटी के निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने की चर्चा, सिटी कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर और लोकेश चौधरी का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत.
जल्द होगी जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की घोषणा – राकेश त्यागी.
- हापुड़:- 22 मई 2025 दिन गुरुवार को सिटी कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर और लोकेश चौधरी दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां कांग्रेसी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के संयुक्त नेतृत्व में दोनों नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान संगठन सृजन अभियान और त्रिस्तरीय कमेटी के निर्माण को लेकर चर्चा भी की गई। हापुड़ सिटी के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर और लोकेश चौधरी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश मुख्यालय से अगले 100 दिनों के लिए संगठन निर्माण के लिए खाका तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाने वाले कांग्रेस के सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल और उनमें समन्वय बिठाने के लिए प्रदेश भर में हर जनपद और शहर के लिए कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने संयुक्त रूप से बताया कि बहुत जल्द जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। जो जिले के हर ब्लॉक में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही शहर के सभी 41 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष और बूथ कमेटी के निर्माण के लिए संगठन द्वारा सिलेवार रूपरेखा बनाई जा रही है।
- उन्होंने बताया कि जिले और शहर कांग्रेस कमेटी के लिए नामों का चयन किया जा रहा हैं। इस बार कमेटी में पुराने और सक्रिय लोगों के साथ साथ नए और ऊर्जावान लोगों पर भरोसा रखते हुए उन्हें कमेटी में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट तौर पर संदेश देते हुए कहा हैं कि एक कार्यकर्ता के लिए सबसे पहले पार्टी के प्रति उसकी सच्ची निष्ठा और अनुशासन सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, अश्विनी त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, पूर्व धौलाना प्रत्याशी अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, सभासद सुशील शास्त्री, IC शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, रवींद्र गुर्जर, भरतलाल शर्मा, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, अरुण वर्मा, मोहम्मद खालिद खान, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, नरेश कुमार भाटी, देवेंद्र कुमार, यशपाल ढिल्लो, सुरेंद्र सिंह, विनोद कर्दम, कुसुम लता, सुखपाल गौतम, प्रतिभा चौधरी, असलम कुरैशी, निसार खान, मुजम्मिल मलिक, धर्मेंद्र कश्यप, जसबीर सिंह, संदीप कुमार, जस्सा सिंह, मेजर शौकीन चौधरी, रामू, गुलफाम कुरैशी, सुबोध शास्त्री, मास्टर शहरयाब, हारून सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहें!
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home