Case Going On In Court: अनुराग हत्याकांड में अगली सुनवाई 6 को:​​​​​​​जौनपुर कोर्ट में चल रहा मामला, जमीनी विवाद में 30 अक्टूबर को हुई थी हत्या ?

Case Going On In Court: अनुराग हत्याकांड में अगली सुनवाई 6 को:​​​​​​​जौनपुर कोर्ट में चल रहा मामला, जमीनी विवाद में 30 अक्टूबर को हुई थी हत्या

 

Case Going On In Court: अनुराग हत्याकांड में अगली सुनवाई 6 को:​​​​​​​जौनपुर कोर्ट में चल रहा मामला, जमीनी विवाद में 30 अक्टूबर को हुई थी हत्या
Case Going On In Court: अनुराग हत्याकांड में अगली सुनवाई 6 को:​​​​​​​जौनपुर कोर्ट में चल रहा मामला, जमीनी विवाद में 30 अक्टूबर को हुई थी हत्या
  • जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव में हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के मामले में सोमवार को तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई थी। मृतक के पिता और बहन को उम्मीद थी कि इस बार न्याय मिलेगा, लेकिन एक बार फिर सिर्फ तारीख पड़ गई। अगली सुनवाई अब 6 दिसंबर को होगी।

“साहब, दस मिनट निकालकर हमारी फाइल देख लें”

  • अनुराग के पिता का कहना है, “एक महीना हो गया है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल पाया। प्रशासन से मेरी यही गुजारिश है कि कम से कम हमारे बेटे की फाइल पर एक नजर डाल लें।” इस दौरान अनुराग के पिता कोर्ट रूम के बाहर सीढ़ियों पर मायूस बैठे दिखे।

जमीनी विवाद में हुई थी हत्या

  • 30 अक्टूबर की सुबह, ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की उनके पड़ोसियों ने जमीनी विवाद के चलते धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, परिजनों की मांग है कि जिस सरकारी जमीन पर यह विवाद हुआ और आरोपी का घर बना है, वह तोड़ा जाए और उन्हें न्याय मिले।

Check Also

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़ ?

मुजफ्फरनगर। जनपद में किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *