
सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 28/09/2026 हेल्दी बेबी एवं रेसिपी प्रतियोगिता के साथ उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया गया सम्मानित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतो में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्राओं द्वारा विद्यालयों में बनाई गई रंगोली जनपद हापुड़ के बाल विकास परियोजना धौलाना के अन्तर्गत सेवा संकल्प एवं पोषण माह के अवसर पर आज विभिन्न पोषण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के अन्तर्गत हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, रेसिपी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र वितरण, गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मा0 सांसद श्री अतुल गर्ग, मा0 विधायक धौलाना, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभागीय योजनाओं एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की सराहना की गई तथा लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चों का चयन कर 07 हेल्दी बेबी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रेसिपी प्रतियोगिता के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने के लिए लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराए गए तथा गर्भवती महिलाओं एवं अभिभावकों को मातृ एवं शिशु पोषण, स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों एवं जनसमुदाय द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बच्चों के समुचित पोषण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित पोषण गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण की रोकथाम, बच्चों के स्वस्थ विकास, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा समुदाय की पोषण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतो में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दिया गया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।