
अमरोहा, नगर पंचायत सैद नंगली के वार्ड नंबर 9 में कटी पतंग को पकडते समय 10 वर्षीय किशोर की निजी स्कूलों की छत से गिरकर मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का मोड निवासी 10 वर्षीय रितिक पुत्र मोनू पतंग पकड़ते समय निजी स्कूल की छत से गिरकर घायल हो गया। उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार वर्तमान में नगर पंचायत सैद नगली के वार्ड नंबर 9 स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार दोपहर बाद किशोर रितिक एक निजी स्कूल की छत पर कटी पतंग पकड़ रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक निजी स्कूल के छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा होते ही आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल किशोर को पास के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक किशोर अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। मासूम की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मामले में थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होती है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड में तैनात हसनपुर के सीआरपीएफ जवान सुनील गुर्जर की मौत
कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 37 वर्षीय सीआरपीएफ जवान सुनील गुर्जर पुत्र जयपाल सिंह 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। बुधवार की दोपहर झारखंड में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। जवान की शहादत की खबर मिलते ही गांव व परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सुनील गुर्जर पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। पूर्व में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में थी और महज एक माह पूर्व ही उनका स्थानांतरण झारखंड के रांची में हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी पूनम और एक बेटी व एक बेटा को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।बड़े भाई हितेश भाटी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए रवाना हो गए हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जवान की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।