Chittorgarh : राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 IPS अधिकारियों के तबादले, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और टोंक सहित कई जिलों के SP बदले ?

Chittorgarh : राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 IPS अधिकारियों के तबादले, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और टोंक सहित कई जिलों के SP बदले

Chittorgarh : राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 IPS अधिकारियों के तबादले, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और टोंक सहित कई जिलों के SP बदले
Chittorgarh : राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 IPS अधिकारियों के तबादले, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और टोंक सहित कई जिलों के SP बदले
जयपुर। राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन (Transfer and Posting) के आदेश जारी किए हैं। राज्यहित में तुरंत प्रभाव से जारी इस सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी और कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के अधिकारियों को बदला गया है।  इसके साथ ही, डॉ. हवा सिंह घुमरिया (1497 बैच), अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (मुख्यालय), राजस्थान, जयपुर को अपने वर्तमान पद के साथ-साथ ‘अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अनिल राइट्स एण्ड एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग, जयपुर’ के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी आगामी आदेशों तक सौंपा गया है।
तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों के वर्तमान और नवीन पद इस प्रकार हैं:
ADG, IG और DIG स्तर पर बदलाव
लता मनोज कुमार (2000): अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स, एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग एण्ड कम्यूनिटी पुलिसिंग, जयपुर) से अब अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं जन अभियोग, राजस्थान, जयपुर) बनाई गई हैं।
के. बी. वंदना (2004): जो पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में थीं, उन्हें महानिरीक्षक पुलिस, सी.आई.डी. (क्राइम ब्रांच), जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।
परम ज्योति (2005): महानिरीक्षक पुलिस (क्राइम, पुलिस मुख्यालय, जयपुर) से बदलकर महानिरीक्षक पुलिस, आर.ए.सी., जयपुर नियुक्त की गई हैं।
कालू राम रावत (2008): महानिरीक्षक पुलिस (सिविल राइट्स एण्ड एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग, जयपुर) से महानिरीक्षक पुलिस, टेलीकम्यूनिकेशन, राजस्थान, जयपुर बनाए गए हैं।
हरेन्द्र कुमार महावर (2008): महानिरीक्षक पुलिस, सी.आई.डी. (सी.बी.), जयपुर से अब महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज, कोटा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
श्वेता धनखड़ (2009): उप महानिरीक्षक पुलिस (सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर) से उप महानिरीक्षक पुलिस, आर.ए.सी., जयपुर बनाई गई हैं।

Chittorgarh : राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 IPS अधिकारियों के तबादले, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और टोंक सहित कई जिलों के SP बदले
Chittorgarh : राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 17 IPS अधिकारियों के तबादले, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और टोंक सहित कई जिलों के SP बदले

भुवन भूषण यादव (2011): उप महानिरीक्षक पुलिस (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, बीकानेर) को उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी., जयपुर के पद पर भेजा गया है।
बदले गए कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP)इस फेरबदल में कई जिलों के कप्तानों (SP) को भी बदला गया है:
मनीष त्रिपाठी (2013): पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़ से अब पुलिस अधीक्षक, ए.टी.एस., जयपुर होंगे।
धर्मेन्द्र सिंह (2014): पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा को अब पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़ लगाया गया है।
ज्ञान चन्द्र यादव (2014): पुलिस अधीक्षक-II, ए.टी.एस., जयपुर से पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन बनाए गए हैं।
गोरधन लाल सोंकरिया (2015): पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, जयपुर) से पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), जयपुर नियुक्त किए गए हैं।
राजेश कुमार मीणा (2016): पुलिस अधीक्षक, टोंक से पुलिस अधीक्षक, भरतपुर भेजे गए हैं।
रिचा तोमर (2016): पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन से कमान्डेंट, 11वीं बटालियन, आर.ए.सी., नई दिल्ली तैनात की गई हैं।
पीयूष दीक्षित (2016): पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर) से पुलिस अधीक्षक, दौसा बनाए गए हैं।
सागर (2019): पुलिस अधीक्षक, दौसा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा की कमान सौंपी गई है।
रोशन मीणा (2021): पुलिस अधीक्षक, नागौर से अब पुलिस अधीक्षक, टोंक होंगे।
आशिमा वासवानी (2023): सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत्त मावली, जिला उदयपुर) को सहायक पुलिस अधीक्षक, भरतपुर शहर, भरतपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
प्रशासनिक गतिशीलता लाने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Society Meeting : हापुड़ में सुनार समाज की बैठक, व्यापारिक समस्याओं और सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा

Society Meeting : हापुड़ में सुनार समाज की बैठक, व्यापारिक समस्याओं और सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा ?

Society Meeting : हापुड़ में सुनार समाज की बैठक, व्यापारिक समस्याओं और सरकारी योजनाओं पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *